Horoscope Today 28 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 28 May 2025
Horoscope Today 28 May 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के शुभ दिवस पर 01:37 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में लाभ है। जॉब में बढ़ते कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
बुधवार को 01:37 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। जॉब में परिवर्तन की सम्भावना है। चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
01:37 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। आज का दिन फिल्म, टीचिंग, बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा व गुरु शुभ है। संतान की शिक्षा में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।यु वा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
01:37 pm के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स के करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश भाव में हैं। व्यवसाय में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। 01:37 pm के बाद चन्द्रमा दशम होकर शुभता बढ़ाएंगे। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
तुला (Libra Daily Horoscope)
01:37 pm के बाद व्यवसाय में सफलता है। कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
राशि स्वामी मंगल नवम रहकर रियल स्टेट में लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी मेष या कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
आज 01:37 सायंकाल के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। ज्यादा यात्रा से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे, फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि तृतीय व चन्द्रमा 01:37 pm के बाद खष्ठम गोचर में हैं। जॉब चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
01:37 pm के बाद चन्द्रमा पंचम है। आप गृह कार्यों में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। मकर के मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा होगी।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु चतुर्थ व 01:37 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ हैं। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
यह भी पढ़ें:
Horoscope Today 27 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल