लुधियाना में आम आदमी क्लीनिक रहेंगे खुले, डॉक्टर तय समय पर देंगे सेवाएं
Aam Aadmi Clinics in Ludhiana will remain open
लुधियाना। Aam Aadmi Clinics in Ludhiana will remain open, जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सोमवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे और डॉक्टर भी रोजाना की तरह अपनी सेवाएं देंगे। सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डॉ. एचएस सूद ने बताया कि जिले में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जा रहे।
वह रोजाना की तरह ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे। जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सामान्य रूप से संचालित होंगे। डॉक्टरों की कुछ मांगे हैं। सोमवार को डॉक्टर अपनी मांगे रखेंगे।