पंजाब मिशन पर भाजपा का फोकस तेज, तीन दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

BJP intensifies focus on Punjab mission

BJP intensifies focus on Punjab mission

 अमृतसर। BJP intensifies focus on Punjab mission, बंगाल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद भाजपा का अब पूरा ध्यान पंजाब पर केंद्रित हो गया है। बंगाल चुनाव की कमान संभालने वाले अमित शाह भी अब पूरा ध्यान पंजाब पर दे रहे हैं।

भाजपा की ओर से पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाने की योजना के तहत ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को तीन दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को अमृतसर पहुंचे।

पंजाब में सत्ता की चाबी सिखों व अनुसूचित जाति के लोगों के हाथ में है, इसी कारण नितिन नवीन ने दौरे की शुरूआत श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा तीर्थ और श्री रामतीर्थ में माथा टेकने से की।

नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठकें न केवल पार्टी कौर कमेटी और काडर के साथ होनी है, बल्कि लुधियाना में वह युवा संवाद के दौरान युवाओं को भी साधने का प्रयास करेंगे। इसी तरह व्यापारी वर्ग से भी अलग से बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री ने की थी मिशन पंजाब की शुरुआत

पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाने की पटकथा उस समय ही लिख दी गई थी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक फरवरी 2026 को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर जालंधर स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे थे।

उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री देने के साथ ही आदमपुर एयरपोर्ट का नाम भी श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की घोषणा की थी। इसके बाद अमित शाह ने 14 मार्च 2026 को पंजाब पहुंचे।

उन्होंने मोगा के किली चहलां गांव में 'बदलाव रैली' के दौरान में पंजाब में वोट शेयर का उदाहरण देते हुए दावा किया था कि पंजाब में अगली सरकार भाजपा ही बनाएगी।

हाल ही में अमित शाह ने पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के दौरान जहां उनसे फीडबैक लिया वहीं, उन्हें राज्य के सिखों और अनुसूचित जाति के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए कहा था।

भाजपा अध्यक्ष के दौरे से ही सेट हुआ एजेंडा

नितिन नवीन के दौरे की शुरुआत भी इस वर्ग के तीर्थ स्थलों से होने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा का पूरा ध्यान इस वर्ग को साधने पर है।

भाजपा अध्यक्ष बोले, "महाराजा रणजीत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएंगेश्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने जिस तरह पंजाब को एक विशिष्ट सुशासन की पहचान दी थी, वैसे ही हम चाहते हैं कि उनके सपनों का पंजाब बनाएं। उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे इस पवित्र धरती और इस पवित्र स्थान पर आने का मौका मिला।"

बाक्सजालंधर में निकाला रोड शो, भव्य स्वागत

भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार रात जालंधर में रोड शो निकाला। पार्टी समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे।