पंजाब में हजारों SC परिवारों के लोन माफ; भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक के बाद ऐलान, पढ़िए खबर

Punjab 4727 SC Families Loan Waived By Bhagwant Mann Sarkar

Punjab SC Families Loan: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने हजारों SC परिवारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का ऐलान आज चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक के बाद किया गया। मान सरकार ने पीएससीएफसी (PSCFC) द्वारा 31 मार्च 2020 तक लगभग 4727 एससी परिवारों को दिए गए 68 करोड़ के लोन माफ कर दिए हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसे लेकर अनाउंसमेंट की थी। मान सरकार का यह वादा आज कैबिनेट में पास कर दिया गया।

कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि, आज चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा विधानसभा के बजट सत्र में किए वादे को पूरा करते हुए अनुसूचित जाति के परिवारों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज़ा माफ करने का फैसला लिया गया। सीएम मान ने कहा कि, Punjab Scheduled Castes Land Development and Finance Corporation (PSCFC) द्वारा 31 मार्च 2020 तक दिए गए सभी कर्ज माफ किए जाएंगे।

पंजाब के हजारों SC गरीब परिवारों के लिए बड़ा दिन

सीएम मान ने बताया कि, इस योजना का लाभ लगभग 4727 परिवारों को मिलेगा। पिछली सरकारों ने इस समुदाय को सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन हमारी सरकार दलित परिवारों का दर्द समझती है। हम उन्हें हमेशा बराबरी, अधिकार और सम्मान देने के लिए वचनबद्ध हैं। सीएम मान ने कहा कि, आज पंजाब के हजारों SC गरीब परिवारों के लिए बड़ा दिन है। हम जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा करते हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी समाज को केवल वोट बैंक नहीं समझती। हम सभी को पंजाबी समझते हैं और उनके लिए काम करते हैं।

कर्ज़ लेना किसी का शौंक नहीं होता

वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि, कर्ज़ लेना किसी का शौंक नहीं होता, इंसान अपना कामकाज बढ़ाने के लिए ही कर्ज़ लेता है। वह उसकी मजबूरी होती है। सीएम मान ने कहा कि, मेहनत करने के बावजूद भी हालातों से हार चुके लोगों के साथ हमारी सरकार हमेशा खड़ी है। उन्हें बुरे हालातों से बाहर निकालने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। हमारी सरकार का यह फैसला वास्तव में हजारों SC गरीब परिवारों के कर्ज के बोझ को हटाने के साथ उन्हें राहत पहुंचाएगा।

 

AAP ने पंजाब में 5 स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किए; स्टेट जनरल सेक्रेटरी और जिला प्रभारियों की भी घोषणा, यहां रही पूरी लिस्ट