Parkash Badal Death: पंजाब में इस दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा; पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में आदेश, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक

पंजाब में इस दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा; पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में आदेश, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक भी घोषित

Punjab Govt Holiday on Parkash Badal Death

Punjab Govt Holiday on Parkash Badal Death

Punjab Govt Holiday on Parkash Badal Death: पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (95 साल) का निधन हो गया है। मंगलवार रात बादल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रकाश बादल के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। बादल के सम्मान में केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने भी राजकीय शोक के साथ 27 अप्रैल को सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी है। पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक, प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते उनके सम्मान में राज्य में 27 अप्रैल को सरकारी छुट्टी रखी जाएगी और इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और सभी स्कूल-इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे।

Punjab Govt Holiday on Parkash Badal Death
Punjab Govt Holiday on Parkash Badal Death

अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

बतादें कि, प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा जाएगा। यहां कई नेता और अन्य लोग प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे। वहीं अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए निकाला जाएगा। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में होगा।

सरपंच बनने से शुरू हुआ बादल का राजनीतिक सफर

प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1947 में की। वह सबसे पहले गांव बादल के सरपंच और बाद में ब्लॉक समिति लंबी के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1957 में वह राजनीति की मुख्य धारा में आ गए। प्रकाश बादल ने पहली बार शिरोमणि अकाली दल से पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बस फिर क्या था प्रकाश सिंह बादल राजनीति में चमकते ही चले गए। बादल 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे।