Punjab Govt Confidence Motion In Assembly: CM भगवंत मान ने विधासनभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव तो बौखलाई कांग्रेस के बयान सुनिये

पंजाब के राज्यपाल के साथ धोखा, सदन को भंग किया जाए... CM भगवंत मान ने विधासनभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव तो बौखलाई कांग्रेस के बयान सुनिये

Punjab Govt Confidence Motion In Assembly

Punjab Govt Confidence Motion In Assembly

Punjab Govt Confidence Motion In Assembly : पंजाब की AAP सरकार ने आज मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया| ऐसे में जहां बीजेपी पहले से ही वॉक आउट करती दिखी तो वहीं कांग्रेस इस मसले पर बौखलाती नजर आई| कांग्रेस ने सदन में इसकदर हंगामा काटा कि विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस विधायकों को विधानसभा से बाहर निकालने का आदेश देना पड़ा|

पंजाब के राज्यपाल के साथ धोखा, सदन को भंग किया जाए

इधर, विधानसभा के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वरिंग ने कहा किया कि आप सरकार ने सदन, राज्यपाल और पंजाब के लोगों को गुमराह किया है, उनके साथ धोखा किया है| राजा वरिंग का कहना था कि आप सरकार द्वारा विधानसभा सत्र जीएसटी, बिजली, पराली जलाने जैसे 3 अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था| लेकिन सरकार ने इस बारे में कोई बात नहीं की लेकिन इसके बदले सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया| राजा वरिंग ने कहा कि अगर सरकार को विश्वास प्रस्ताव लाना था तो उसे इसके हिसाब से सत्र बुलाना चाहिए था| बतादे कि, राजा वरिंग ने सदन को भंग करने की मांग की है|

कांग्रेस बौखलाई तो CM भगवंत मान ने सुना दीं ऐसी बातें

इधर, जब कांग्रेस बौखलाई तो CM भगवंत मान का भी बड़ा बयान सामने आया| सीएम मान ने कांग्रेस को बीजेपी के साथ मिला हुआ बता दिया| सीएम मान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के गठजोड़ की पोल आज खुल गई है। इनके बीच जो साझेदारी है, वो आज बेनकाब हो गई| मान ने कहा कि, 'ऑपरेशन लोटस' पंजाब में फेल हो गया इसलिए बीजेपी वाले तो एक दिन का सत्र बुलाने के भी खिलाफ हैं। लेकिन भाजपा की तो बात ही छोड़िए, हैरानी की बात है कि कांग्रेस भी विधानसभा में हमें बोलने नहीं दे रही। कांग्रेस भी सदन चलने नहीं दे रही| कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है... दाल में कुछ काला है या दाल ही काली है।

यह पढ़ें - मुझसे बहुत ज्यादा नाराज लगते हो, मेरी ये सलाह जरूर पढ़ लेना... CM भगवंत मान को Punjab के राज्यपाल की चिट्ठी, देखें क्या-क्या लिखा?