पंजाब: CM भगवंत मान ने जारी किया भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर, देखिये

Punjab से फिर बड़ी खबर: नोट कर लें ये Whatsapp Number, CM भगवंत मान तक पहुंचा सकेंगे अपनी बात

 Punjab: CM Bhagwant Mann released anti corruption helpline number

Punjab: CM Bhagwant Mann released anti corruption helpline number

पंजाब के नए-नवेले CM भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने हाल ही में एक ऐलान किया था| और वो ऐलान था भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर (Anti Corruption Helpline Number) जारी करने का| CM भगवंत मान ने कहा था कि वह भगत सिंह की शहादत के दिन 23 मार्च को यह भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे| जहां, जब आज वो दिन आया तो CM भगवंत मान ने उस नंबर का ऐलान कर दिया| बतादें कि, '9501200200' पर अब पंजाब के लोग अपनी कोई समस्या व शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंचा सकेंगे|

CM भगवंत मान ने नंबर जारी करते हुए कहा कि जैसा हमने ऐलान किया था कि हम भगत सिंह की शहादत के दिन 23 मार्च को Anti Corruption Helpline Number जारी करेंगे, हम आज वो नंबर जारी कर रहे हैं। आज के दिन शहीद भगत सिंह को ये सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इससे पहले जब इस बारे में ऐलान किया ....

बतादें कि, इससे पहले जब इस बारे में CM भगवंत मान ने ऐलान किया था तो उन्होंने कहा था कि यह भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर (Anti Corruption Helpline Number) एक Whatsapp Number होगा, जो कि उनका (मान का) व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर होगा।

मान ने कहा था कि अगर कोई घूस मांगता है या किसी और तरीके की भ्रष्टाचारी करता है तो उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाब के लोग इस व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं| शिकायत दर्ज करा सकते हैं| वह उसे खुद देखेंगे| भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा| पंजाब में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा|