पीएम मोदी ने रात 12 बजे किया पेपर लीक पर नए बिल का ऐलान, 40 मिनट बाद सोन सरकार लाएगी नया कानून, पीएम मोदी की घोषणा के 40 मिनट बादम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

पीएम मोदी ने रात 12 बजे किया पेपर लीक पर नए बिल का ऐलान, 40 मिनट बाद सोन सरकार लाएगी नया कानून, पीएम मोदी की घोषणा के 40 मिनट बादम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

1000268984

PM Modi announced a new bill regarding paper leaks

नई दिल्ली। PM Modi announced a new bill regarding paper leaks,  नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुरुवार देर रात बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम देखने को मिले।

रात करीब 12 बजे पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर एलान किया कि सरकार पेपर लीक रोकने और दोषियों को सख्त सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रावधान वाला नया विधेयक ला रही है, जिस पर आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी।

पीएम मोदी ने बताया कि कैबिनेट में चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि इस विधेयक को जल्द से जल्द सदन से पारित कराया जाए।

पीएम मोदी की घोषणा के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक को अनशन के 27वें दिन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ने को लेकर वांगचुक ने कहा कि यह फैसला विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया है।

अनशन तोड़कर खुश हूं - वांगचुक

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया, इसलिए अनशन तोड़ रहा हूं। रात 12.40 बजे मेदांता में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह वांगचुक से मिले। जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

नए कानून में ये बदलाव संभव

सूत्रों के अनुसार, नए कानून में पेपर लीक करने वालों को 5-10 साल तक की सजा का प्रावधान हो सकता है। जमानत आसान नहीं होगी। अगर कोई कोचिंग या टीचर शामिल मिला तो संस्थान बंद होगा। सजा भी दोगुनी होगी। अगर पेपर सेटिंग करने वाला दोषी मिला तो उसे सिस्टम से आजीवन बाहर कर दिया जाएगा।