राजस्थान में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 4-5 दिन सक्रिय रहेगा मानसून

1000269000

Rain spell continues in Rajasthan; heavy rain alert for several

Rajasthan Weather Alert: राजस्‍थान में बार‍िश से तापमान कम हो गया है. पिछले 36 घंटों में बांसवाड़ा में 17 सेंटीमीटर बार‍िश हुई. पूर्वी राजस्‍थान में ज्‍यादातर जगहों पर पानी भर गया. दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश का अलर्ट है. आज ऊपरी परिसंचरण तंत्र दक्षिण पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है. मानसून ट्रफ लाइन आज जैसलमेर कोटा से होकर गुजर रही है, और सक्रिय है. साथ ही वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पूर्व-पश्चिम शियर (Shear Zone) जोन भी राज्य के दक्षिणी भागों के ऊपर सक्रिय है.

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना 

आज अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में दर्ज होने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी. 

भीलवाड़ा में 16 सेंटीमीटर बारिश 

भीलवाड़ा में 16 सेंटीमीटर, अजमेर में 12 सेंटीमीटर, श्रीगंगानगर में सादुलशहर में 11 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में 10 सेंटीमीटर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में 8-8 सेंटीमीटर बार‍िश हुई. डूंगरपुर में 6 सेंटीमीटर बार‍िश र‍िकॉर्ड की गई.  

अगले 4-5 दिनों तक सक्रिय रहेगा मॉनसून 

राजसमंद, बारां, जोधपुर, पाली, बूंदी और सिरोही जिलों में भी 24 घंटों के दौरान 1 सेमी से 5 सेमी तक बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है. विभाग ने इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान भी जताया है.