Pak Ex-PM Imran Khan Sentenced and Arrested| पाकिस्तान के पूर्व PM को 3 साल जेल की सजा; इमरान खान गिरफ्तार किए गए, आखिर किस मामले में इतना बड़ा एक्शन?
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पाकिस्तान के पूर्व PM को 3 साल जेल की सजा; इमरान खान गिरफ्तार किए गए, आखिर किस मामले में इतना बड़ा एक्शन? जानिए

Pakistan Ex-PM Imran Khan Sentenced To 3 Years In Jail

Pakistan Ex-PM Imran Khan Sentenced To 3 Years In Jail

Pak Ex-PM Imran Khan Sentenced and Arrested: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं. अब इमरान खान को 3 साल जेल की सजा सुनाई गई है. इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत ने इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई. वहीं खबर यह भी आ रही है कि, सजा सुनाए जाने के बाद इमरान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पाकिस्तान की जियो न्यूज ने इमरान खान के गिरफ्तार होने पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी है.

हालांकि, पहले यह माना जा रहा था कि सजा मिलने के बाद इमरान खान गिरफ्तार नहीं होंगे, उन्हें अदालत से सजा के साथ जमानत भी दे दी जाएगी।  फिलहाल, तीन साल की सजा होने के बाद इमरान खान 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य भी हो गए हैं। हालांकि इमरान खान के पास इस सजा के खिलाफ ऊपरी अदालतों में अपील करने का मौका है। 

तोशाखाना मामला क्या?

बताया जा रहा है कि, इमरान खान पर प्रधानमंत्री रहते भ्रष्टाचार का आरोप है. आरोप है कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री पद की शक्ति का दुरुपयोग किया और इस दौरान उन्होने बेहद कीमती सरकारी उपहार गलत तरीके से खरीदे और बेचे. इधर इस मामले में जब अदालत ने सुनवाई की तो इमरान खान को दोषी पाया और इसके बाद सजा सुना दी. बताया जाता है कि, इमरान खान की तरफ से पेश वकील ने अदालत के फैसले का विरोध किया है. वकील का कहना है कि अदालत ने पक्षपात किया है. 

पाकिस्तान में पंगा न हो जाए?

बहराल, अब पाकिस्तान में डर इस बात का है कि इमरान खान को सजा होने और उनकी गिरफ्तारी के बाद कहीं बवाल न खड़ा हो जाए. मसलन पाकिस्तान में एक बार फिर बवाल बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। धयान रहे कि, इससे पहले जब भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था। तब पूरे पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों ने जबरदस्त बवाल काटा था. पाकिस्तान में जमकर हिंसा हुई थी.