हरियाणा में अवैध हथियार रखने का एक आरोपी गिरफ्तार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में अवैध हथियार रखने का एक आरोपी गिरफ्तार

Possessing Illegal Arms

Possessing Illegal Arms

कुरुक्षेत्र। Possessing Illegal Arms: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो की धर-पकड तेज करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा- 1(Crime Investigation Branch- 1) ने अवैध हथियार रखने के आरोपी अभिषेक उर्फ बहुआ पुत्र राम खिलावन वासी रतगल सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 01 देसी कट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की ।

ये है पूरा मामला:

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि दिनांक 07 जनवरी 2023 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश मे उप निरीक्षक गुलाब सिंह, बलबीर सिंह, जसबीर सिंह, हवलदार जयपाल, प्रवेश, सिपाही अनिल कुमार, एसपीओ गुरदेव व गाडी सरकारी जिसका चालक हवलदार बलविन्द्र सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में पिपली चौक जीटी रोड पुल के नीचे मौजूद थी । पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक नौजवान लड़का गांव बीड मथाना पोल्ट्री फार्म पर नोकरी करता है । जो पोल्ट्री फार्म पर जाने के लिए नई अनाज मण्डी लाडवा रोड पर बने तोल काण्टा के पास व्हीकल की इंतजार मे खडा है । जिसने नीली, सफेद हरे रगं की जैकेट व काले रगं की जींस की पेन्ट व ग्रे रंग के जूते पहन रखे है जिसके पास देशी कट्टा है । अगर तुरंत रेड की जाए तो देशी कट्टा सहित काबू आ सकता है । उप निरीक्षक ने गुप्त सूचना बारे साथी कर्मचारियों को बताकर रेडिगं पार्टी तैयार करके नई अनाज मण्डी लाडवा रोड पर बने तोल काण्टा के पास पहुंचा । जंहा पर एक नौजवान लडका खडा दिखाई दिया जिसको उप निरीक्षक ने नाजायज असला होने के शक के आधार पर काबू किया । जिसने नामपता पूछने पर अपना नाम अभिषेक उर्फ बहुआ पुत्र राम खिलावन वासी रतगल सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार बताया । जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक देसी कट्टा बरामद हुआ । आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

यह पढ़ें:

हरियाणा में कांग्रेस समर्थकों का बिना कपड़ों के डांस, VIDEO; कड़क ठंड और घने कोहरे में हुए अर्धनग्न, भारत जोड़ो यात्रा का जोश

Haryana: प्रदेश की जनता मेरा परिवार जिसके हित में जनकल्याण के लिए किए कई बदलाव: मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल