Navjot Singh Sidhu went to Mata Vaishno Devi

गुरु तो गए! देखें चुनाव प्रचार छोड़ Punjab से बाहर कहां चले गए Sidhu, तस्वीर शेयर कर कही ऐसी बात

Navjot Singh Sidhu went to Mata Vaishno Devi

देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है| उनमें पंजाब भी शामिल है| ऐसे में पंजाब के चुनावी मैदान में उतरीं राजनीतिक पार्टियां पूरी दमखम के साथ अपने प्रचार-प्रसार में जुटी हैं| अलग-अलग पार्टी के अलग-अलग नेता प्रचार में दिन-रात एक किये हुए हैं| यानि मशक्कत से जूझे पड़े हैं| लेकिन पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का मामला कुछ अलग है| सिद्धू चुनाव प्रचार को इतनी तरजीह नहीं देते कि वो इसी में लगे रहें और कुछ न करें|

दरअसल, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) चुनाव प्रचार छोड़ अचानक से जम्मू-कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार चले गए हैं| सिद्धू ने बुधवार दोपहर बाद अपने ट्विटर अकॉउंट पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा- माता वैष्णो देवी के दरबार में आया.... धर्म के पथ पर दिव्य माता की अनन्त कृपा ने हमेशा मेरी रक्षा की है ... आशीर्वाद के लिए उनके चरण कमलों पर मेरा प्रणाम है| ऐ माता दुष्टां दा विनाश कर, पंजाब दा कल्याण कर ... सच धर्म दी स्थापना कर...

Navjot Singh Sidhu went to Mata Vaishno Devi

चुनावी कार्यक्रम थे निर्धारित....

बताया जाता है कि, सिद्धू ऐसे समय पर अचानक वैष्णो देवी चले गए| जब उनके पंजाब में अलग-अलग जगहों पर कई चुनावी कार्यक्रम निर्धारित थे| बतादें कि, पंजाब कांग्रेस के अंदर जहां अभीतक सीएम फेस की लड़ाई चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच देखी जा रही थी, वहीं अब इसमें एक और नाम शामिल हो गया है| सुनील जाखड़ का|

सुनील जाखड़ ने दिया चौंकाने वाला बयान...

दरअसल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ का एक बेहद ही चौंकाने वाला बयान.सामने आया है| सुनील जाखड़ का कहना है कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम पद से हटे तो पंजाब के नए सीएम के लिए कांग्रेस के अंदर चुनाव हुआ| जिसमें मुझे 42 विधायकों का वोट मिला| जाखड़ ने कहा कि सुखजिंदर रंधावा को 16 विधायकों का समर्थन मिला, परनीत कौर को 12 विधायकों का समर्थन मिला और नवजोत सिंह सिद्धू को 6 विधायकों का वोट मिला| जबकि चरणजीत सिंह चन्नी को 2 विधायकों का समर्थन मिला|

पढ़ें पूरी खबर - Punjab Big News: सुनील जाखड़ का चन्नी और सिद्धू पर चौंकाने वाला बयान, CM बनने की यह कैसी बात?