Must Travel in These Vrindavan Hill Station During Janmashtami Time

Janmashtami Vrindavan Travel: अगर आप भी जन्माष्टमी पर जा रहे है वृंदावन, तो आसपास स्थित बेहतरीन हिल स्टेशन पर घूमना न भूले 

Must Travel in These Vrindavan Hill Station During Janmashtami Time

Must Travel in These Vrindavan Hill Station During Janmashtami Time

Janmashtami Vrindavan Travel: जन्माष्टमी का पावन त्यौहार बहुत जल्द आने वाला है। जन्माष्टमी के दिन लाखों भक्त भगवान कृष्ण का दर्शन करने कृष्ण नगरी वृंदावन पहुंचते हैं। इस दौरान वृंदावन जगमगा उठता है। सुबह से ही वृंदावन की सड़कों पर भक्तों की भीड़ पहुंचने लगती है। कई लोग तो दो-तीन पहले ही वृंदावन पहुंच जाते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी के शुभ मौके पर वृंदावन में कृष्ण जी का दर्शन करने जा रहे हैं, तो शहर के आसपास मौजूद इन शानदार हिल स्टेशन को परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। इन जगहों पर घूम कर आपकी यात्रा और ज्यादा लुभावनी बन सकती है। आइए जानते है कौन से जगहें जाना होगा बेहतर।  

क्या आप भी जूझ रहें है स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या से? तो जानिए यहां इसका समाधान 

ऋषिकेश हिल स्टेशन
ऋषिकेश विश्व भर में योग नगरी के नाम से फेमस है। ऋषिकेश एक ऐसा हिल स्टेशन है जो धार्मिक स्थल के साथ-साथ एक मनमोहक हिल स्टेशन भी है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। छोटे-बड़े पहाड़, हसीन नजारे, गंगा नदी और प्राचीन मंदिर इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऋषिकेश एडवेंचर शौकीन पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। ऋषिकेश में ट्रेकिंग के अलावा रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश में स्थित लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, वशिष्ठ गुफा और नीलकंठ महादेव मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Delhi near by Rishikesh Mussoorie to kasauli these hill stations are best  to visit in Monsoon
दूरी- वृंदावन से ऋषिकेश की दूरी करीब 361 किमी है। 

विकास नगर
अगर आप वृंदावन के आसपास किसी बेहतरीन और शांत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो फिर आपको विकास नगर पहुंच जाना चाहिए। उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित विकास नगर खूबसूरत और मनमोहक नजारों के लिए काफी लोकप्रिय डेस्टिनेशन माना जाता है। हसीन और ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने और देवदार के पेड़, इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। विकास नगर में आप आसन बैराज, अशोक रॉक, शनि धाम और Katapatthar वाटर पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप यादगार फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Places near Vikas Nagar - 15 Places to Visit near Vikas Nagar - Tourist  Spots around Vikas Nagar

दूरी-वृंदावन से विकास नगर की दूरी करीब 398 किमी है।

मसूरी हिल स्टेशन
वृंदावन से आसपास स्थित किसी हसीन और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन की बात होती है, तो मसूरी का नाम जरूर शामिल रहता है। पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी हसीन नजारों के साथ-साथ हसीन मौसम के लिए भी जाना जाता है। बड़े-बड़े पहाड़, बादलों से ढके पहाड़, झील-झरने और देवदार के पेड़ मसूरी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मसूरी में आप भी दोस्त, पार्टनर या परिवार के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग करने के अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। मसूरी में आप केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा, गन हिल प्वाइंट, कंपनी गार्डन और ज्वालाजी मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मसूरी हिल स्टेशन, ऊंची-नीची पहाड़ियों और मनोरम घाटियों का अद्भुत नजारा

दूरी- वृंदावन से मसूरी की दूरी करीब 412 किमी है।

रानीखेत
नैनीताल आप एक बार नहीं बल्कि, कई बार घूमने गए होंगे। ऐसे में वृंदावन में कृष्ण जी का दर्शन करने के बाद रानीखेत की हसीन वादियों में मौज मस्ती करने पहुंच सकते हैं। रानीखेत शांत वातावरण के साथ-साथ हसीन दृश्यों के लिए काफी फेमस हिल स्टेशन माना जाता है। घास के मैदान, झील, और खूबसूरत पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। रानीखेत में आप झूला देवी मंदिर और चौबटिया बाग जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। रानीखेत में आप ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

10 Best Places to Visit in Ranikhet - Tusk Travel

दूरी-वृंदावन से मसूरी की दूरी करीब 473 किमी है।