Mulayam Singh Yadav Still Critical: मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से जारी हुआ ताजा हेल्थ बुलेटिन

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से जारी हुआ ताजा हेल्थ बुलेटिन, 'नेताजी' पर पढ़ें यह खबर

Mulayam Singh Yadav Still Critical

Mulayam Singh Yadav Still Critical

Mulayam Singh Yadav Still Critical :  समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत (Health) बेहद चिंताजनक हो गई है और ऐसे में उनके लिए अब प्रार्थनाओं का दौर जारी है| नेताजी का प्रभाव ऐसा है कि, जनता भी उनके ठीक हो जाने के लिए दुआ करती नजर आ रही है| आपको बतादें कि , मुलायम सिंह यादव हरियाणा स्थित गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं और यहां पिछले करीब 7 दिन से ICU के सीसीयू यूनिट में उनका लगातार इलाज चल रहा है|

विशेष डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनपर लगातार निगरानी रखते हुए हर बड़ी से बड़ी कोशिश के साथ उनका इलाज कर रही है लेकिन फिर भी मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार होता नहीं दिख रहा है| गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से जारी हुए ताजा हेल्थ बुलेटिन में भी मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है|

मुलायम पर मेदांता का हेल्थ बुलेटिन

मुलायम सिंह यादव को लेकर जारी किए गए अपने ताजा हेल्थ बुलेटिन (Mulayam Singh Yadav Health Updates) में मेदांता अस्पताल ने जानकारी दी है कि, मुलायम सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है| विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है| मुलायम सिंह यादव की हालत जीवन रक्षक दवाओं पर निर्भर है| दरअसल, बताया जाता है कि मुलायम सिंह को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी जयादा है| उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है|

तमाम दिग्गज राजनीतिक नेता पहुंच रहे मिलने

बतादें कि, मुलायम सिंह यादव की हालत (Mulayam Singh Yadav Health) को देखते हुए राजनीतिक क्षेत्र के तमाम दिग्गज नेता (चाहें वह पक्ष के हों या विपक्ष के) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनका हाल जान रहे हैं| खुद पीएम मोदी भी अखिलेश यादव से फ़ोन पर मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जान चुके हैं|

इसके अलावा बीते कल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मेदांता अस्पताल पहुंचे हुए थे| जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव की हालत की जानकारी ली थी और अखिलेश यादव के साथ काफी देर तक बातचीत की थी| वहीं इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मुलायम सिंह का हाल जानने मेदांता पहुंचे थे| बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मुलायम का हाल बराबर जान रहे हैं| इसके साथ ही बिहार से लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंच चुके हैं|

Mulayam Singh Yadav Still Critical
Mulayam Singh Yadav Still Critical

यूपी के 3 बार CM रहे मुलायम, एक बार रक्षा मंत्री भी बने

आपको बतादें कि, मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को यूपी के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था| अगर मुलायम की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में बीए और एमए की डिग्री प्राप्त की| इसके बाद मुलायम शिक्षण कार्य से जुड़ गए और एक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए लेकिन राजनीति के चस्के ने मुलायम को शिक्षक से राजनेता बना दिया|

मुलायम सिंह यादव को पहली बार 1967 में उत्तर प्रदेश की विधान सभा में विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया| इसके बाद फिर मुलायम लगातार राजनीति की बुलंदी पर चढ़ते चले गए| मुलायम सिंह यादव पहली बार 1977 में राज्य मंत्री बने। इसके बाद फिर 1989 का वह वक्त आया जब मुलायम सिंह के सिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज था| 1989 के बाद मुलायम 1993 और 2003 में फिर से मुख्यमंत्री चुने गए| इस प्रकार से मुलायम सिंह यादव ने यूपी में तीन बार CM पद जीता|

वहीं इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को भारत का रक्षा मंत्री बनने का भी मौका मिला| 1996 में मुलायम यादव भारत के 21वें रक्षा मंत्री बने थे| इसके अलावा आपको बता दें कि, सीएम पद से हटने के बाद मुलायम कई बार लोकसभा सांसद रहे चुके हैं| मौजूद समय में वह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं|

बतादें कि, मुलायम सिंह भले ही विवादों में रहे हों लेकिन राजनीति में उनका वर्चस्व एक अलग स्तर पर हट के रहा है| यादव समाज में तो मुलायम का श्रेष्ठ सम्मान है ही साथ ही मुलायम का प्रभाव सभी जातियों पर भी माना जाता है| मुलायम को प्यार से लोग 'नेताजी' कहते हैं|