Mukesh Ambani richest man in India and Gautam Adani slip down from the list.

Richest Man In India : अंबानी सबसे ऊपर और अडानी खिसके नीचे, देखें लिस्ट में कौन से स्थान पर है गौतम अडानी 

Mukesh Ambani richest man in India and Gautam Adani slip down from the list.

Mukesh Ambani richest man in India and Gautam Adani slip down from the list.

नई दिल्ली: अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने गौतम अडानी (Gautam Adani) को ऐसा झटका दिया कि उनकी आधी दौलत उड़ गई। गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर 85 फीसदी तक गिर गए, जिसका असर अमीरों की लिस्ट में उनकी रैंकिंग पर दिखा। बीते साल तक गौतम अडानी की बढ़ती संपत्ति की चर्चा हुआ करती थी और अब संपत्ति गंवा रहे अडानी खबरों में रहते हैं। द 2023 एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट (The 2023 M3M Hurun Global Rich List) के में गौतम अडानी अपनी नंबर 2 की कुर्सी गंवाकर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हिंडनबर्ग की सुनामी के कारण अडानी गिरते चले गए, वहीं रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बड़ी कामियाबी हासिल की है।

रैंकिग लिस्ट में नीचे गिरे अडानी 
अडानी और अंबानी दोनों ही वैश्विक अरबपतियों की रैंकिंग में नीचे आ गए हैं। अडानी 11 स्थान नीचे गिरकर दुनिया में 23वें सबसे अमीर व्यक्ति है, जबकि अंबानी दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के हैं। वर्तमान समय में अदाणी की कुल संपत्ति 53 बिलियन अमरीकी डॉलर आंकी गई है। वहीं, मार्च के मध्य तक अंबानी की नेटवर्थ 20 प्रतिशत घटकर 82 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, पिछले साल से अगर तुलना की जाए तो अडानी को इस वर्ष हर सप्ताह औसतन 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है और कुल मिलाकर उनका नेटवर्थ उच्चतम स्तर से 60 प्रतिशत घट गया है। इसके साथ मार्च के मध्य में उनकी कुल संपत्ति 53 अरब डॉलर रह गयी। रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी को भी इस दौरान नुकसान हुआ। लेकिन इसके बावजूद वह अडानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे धनाढ़्य भारतीय बन गए। उनका नेटवर्थ इस दौरान 20 प्रतिशत घटकर 82 अरब डॉलर पर आ गया। 

गड़बड़ी के लगे आरोप 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में रिपोर्ट प्रकाशित कर अडानी समूह पर बही-खाते और शेयरों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन इससे समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। संपत्ति में गिरावट के साथ अडानी और अंबानी दोनों वैश्विक स्तर पर धनाढ़्यों की सूची में नीचे आये हैं। जहां अडानी दुनिया के धनवानों की सूची में खिसकर 23वें स्थान पर आ गए वहीं अंबानी नौवें स्थान पर आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले अडानी कुछ समय के लिये दुनिया के दूसरे सबसे धनाढ़्य व्यक्ति बने थे। हालांकि, अगर 10 साल पहले से तुलना की जाए तो दोनों उद्योगपतियों की संपत्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां अडानी का नेटवर्थ 1,225 प्रतिशत बढ़ा है, वहीं अंबानी की संपत्ति 356 प्रतिशत बढ़ी है।