Mukesh Ambani फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, 24 वें स्थान पर पहुंचे अडानी

Mukesh Ambani फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, 24 वें स्थान पर पहुंचे अडानी

Mukesh Ambani Net Worth

Mukesh Ambani Net Worth

नई दिल्ली। Mukesh Ambani Net Worth: फो‌र्ब्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अदाणी वैश्विक सूची में खिसककर 24वें स्थान पर आ गए हैं। अदाणी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय उनकी दौलत 126 अरब डालर थी। हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट(Hindenburg Research Report) के बाद उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई।

कौन किस स्थान पर (who where)

वर्तमान में अदाणी की संपत्ति 47.2 अरब डालर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। 83.4 अरब डालर की संपत्ति के साथ 65 वर्षीय अंबानी अरबपतियों की सूची में नौंवें स्थान पर हैं। एचसीएल के शिव नादर ने 25.6 अरब डालर की संपत्ति के साथ देश के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने पास बरकरार रखा है।

दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति (Net worth of 25 richest people in the world)

खास बात यह है कि अदाणी के बड़े भाई विनोद की अनुमानित संपत्ति लगभग 10 अरब डालर है, लेकिन उनके साइप्रस का पासपोर्ट है, जिसके चलते उन्हें भारतीय अरबपतियों की सूची में स्थान नहीं दिया गया। फो‌र्ब्स के अरबपतियों की सूची में 169 भारतीय शामिल हैं। पिछले साल यह संख्या 166 थी। दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 2.1 ट्रिलियन डालर है। यह 2022 के 2.3 ट्रिलियन डालर से 200 अरब डालर कम है।

25 सबसे अमीर लोगों में से दो तिहाई की संपत्ति पिछले साल की तुलना में कम हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को हुआ है, क्योंकि उनकी कंपनी के शेयरों में 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इससे उनकी संपत्ति 57 अरब डालर कम हुई है। 114 अरब डालर के साथ बेजोस अरबपतियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।

एलन मस्क का हुआ नुकशान (Elon Musk's loss)

एलन मस्क ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ट्विटर का अधिग्रहण करने की एवज में उन्हें टेस्ला के शेयर बेचने पड़े, जिसके चलते उनकी संपत्ति एक साल पहले की तुलना में 39 अरब डालर कम हुई है। 180 अरब डालर की संपत्ति के साथ वह सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 211 अरब डालर की संपत्ति के साथ फ्रांस के बर्नार्ड अरनाल्ट सूची में सबसे ऊपर हैं। अरबपतियों में तीसरे नंबर पर भारत देश अरबपति कुल संपत्तिअमेरिका 735 4.5 ट्रिलियन डालर चीन 562 2 ट्रिलियन डालर भारत 169 675 अरब डालर

यह पढ़ें:

Computer Purchase Tips: अगर आप खरीदने लगे है कंप्यूटर, तो जरूर इन बातों का रखें ध्यान

Mahila Samman Savings Certificate : देखें इस स्कीम से महिलाओं को कितना होगा फायदा ? जानें कितना मिलेगा ब्याज और कहां खुल सकता है खाता?

अडानी ग्रुप ने खरीदा एक और बंदरगाह, 1485 करोड़ रुपये में किया कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण