हरियाणा में मानसून की Update: 12 सितंबर तक 6 जिलों में हल्की बारिश, बाकी 16 जिलों में मौसम रहेगा साफ
- By Gaurav --
- Tuesday, 09 Sep, 2025

Monsoon update in Haryana:
Monsoon update in Haryana: हरियाणा में आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की बारिश हो सकती है। शेष 16 जिलों में मौसम साफ रहेगा।
हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक और झज्जर शामिल हैं। दक्षिणी क्षेत्र के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
उत्तर क्षेत्र के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 और 11 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में व्यापक क्षेत्र में हल्की बारिश होगी।
12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश के आसार हैं। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ कच्छ, कोटा, औरैया, सिद्धि, रांची से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। इस कारण 12 सितंबर तक मानसून कम सक्रिय रहेगा।