Domestic LPG Cylinder Price| रक्षाबंधन पर मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट; 200 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

रक्षाबंधन पर मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट; घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती, देखें कितना सस्ता हुआ?

Modi Govt Reduced Domestic LPG Cylinder Price on Raksha Bandhan

Modi Govt Reduced Domestic LPG Cylinder Price on Raksha Bandhan

Domestic LPG Cylinder Price: मोदी सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर बड़ा गिफ्ट दे दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर अब 200 रुपये सस्ता कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह एक बड़ा फैसला है। इससे सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से देशभर की उनकी बहनों को यह एक तोहफा भी है। जो रसोई में काम करती हैं।

लंबे समय से सस्ता नहीं हुआ था घरेलू LPG सिलेंडर

पिछले कुछ महीनों के अंदर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में तो खूब कटौती की गई मगर लंबे समय से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा था। न ही कीमत बढ़ाई गई और न ही घटाई गई। घरेलू उपभोक्ता हर महीने इसी आस में रह जाते थे कि घरेलु सिलेंडर अब सस्ता होगा लेकिन ऐसा होता नहीं था। मौजूदा समय में घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये थी। वहीं मुंबई में 1112.5 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1,118.5 रुपये थी। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई है।