Miscreants Kidnapped Girl at Car in Haryana: कॉलेज आई लड़की को कार में उठा ले गए बदमाश, BA की स्टूडेंट

हरियाणा में गुंडई का नंगा नाच; कॉलेज आई लड़की को कार में उठा ले गए बदमाश, BA की स्टूडेंट, पुलिस में खलबली

Miscreants Kidnapped Girl at Car in Haryana

Miscreants Kidnapped Girl at Car in Haryana

Miscreants Kidnapped Girl at Car in Haryana: हरियाणा में क्राइम का स्तर डराने लगा है| अब रोहतक में एक लड़की को किडनैप कर लिया गया| लड़की कॉलेज आई हुई थी और इसी दौरान मौके पर पहुंचे बदमाश कार में उसे उठा ले गए| लड़की चरखी-दादरी की रहने वाली बताई जा रही है| उसकी यूं किडनैपिंग से उसके घरवालों में हड़कंप मच गया है| इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में भी खलबली मची हुई है| पुलिस की टीमें लड़की को तलाश करने में लग गई हैं|

लड़की BA की स्टूडेंट, 3 युवक उठा ले गए

मिली जानकारी के अनुसार, चरखी-दादरी की रहने वाली यह लड़की BA तृतीय वर्ष की स्टूडेंट है| लड़की को तीन युवकों ने उठाया| मौके पर पहुंचे ये युवक पहले लड़की को जबरन कार के अंदर ले गए और इसके बाद कार में सवार होकर फरार हो गए|इधर, घटना के वक्त मौजूद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी|

फिलहाल, लड़की के साथ क्या हो रहा है या क्या हुआ है? इसे लेकर बड़ी चिंता पैदा हो रखी है| लड़की का अबतक कोई सुराग नहीं लगा है| पुलिस का कहना है कि, लड़की को जल्द से जल्द तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस की विभिन्न टीमें जुटी हुई हैं।