घरेलू गैस की सप्लाई न होने पर गुरुद्वारा में लकड़ी जलाकर तैयार किया गया लंगर 

घरेलू गैस की सप्लाई न होने पर गुरुद्वारा में लकड़ी जलाकर तैयार किया गया लंगर 

c2f3c035-db81-42d4-a73e-148baf424f29 (1)

Langar was prepared at the Gurdwara by burning firewood

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी सामने आने लगी है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. कई इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं. इसी बीच पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार गुरुद्वारा में गैस की कमी के कारण लंगर लकड़ी जलाकर तैयार किया गया.

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा. गुरुद्वारे में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंगर ग्रहण करने आते हैं, ऐसे में भोजन तैयार करना जरूरी होता है. लेकिन गैस की कमी के चलते कमेटी को पारंपरिक तरीके से लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ा.

गुरुद्वारे में लकड़ी जलाकर तैयार किया गया लंगर: गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों का कहना है कि पिछले तीन से चार दिनों से लगातार गैस एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन फोन तक नहीं लग रहा था. जब कमेटी के सदस्य खुद एजेंसी पहुंचे तो वहां बताया गया कि फिलहाल सिलेंडर की सप्लाई नहीं है और नई बुकिंग कराने पर ही 15 से 20 दिनों बाद सिलेंडर मिल पाएगा. ऐसे में लंगर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए लकड़ी का सहारा लेना पड़ा.