यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित; 10th में 89.55% और 12th में 82.60% स्टूडेंट्स पास, यहां टॉपर्स लिस्ट देखें

UP Board 10th-12th Result 2024 Declared Prachi Nigam Shubham Verma Toppers

UP Board 10th-12th Result 2024 Declared Prachi Nigam Shubham Verma Toppers

UP Board 10th-12th Result 2024: इस साल यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट के इंतजार में दिन गिन रहे थे। लेकिन आज उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार दोपहर 2 बजे 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी है। upresults.nic.in  या upmsp.edu.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल UP Board 10th Result 2024 में 89.55% स्टूडेंट्स और UP Board 12th Result 2024 में 82.60% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है। 10वीं में लड़कों का पासिंग परसेंटेज 86.05% ही है, जबकि लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 93% है। यानि लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं। यही नहीं UP Board 10th Result Toppers में भी लड़कियों ने ही अपना सिक्का जमाया है।

यूपी में प्राची निगम 10वीं टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में सीतापुर की रहने वाली प्राची निगम ने टॉप किया है। Prachi Nigam ने 600 में से 591 नंबर हासिल किए हैं। यानि परसेंटेज में 98.50%। प्राची निगम के बाद दीपिका सोनकर 98.33%, नव्या सिंह 98%, स्वाती सिंह 98%, दीपांश सिंह सेंगर 98%, अर्पित तिवारी 98%, वैष्णवी 97.83%, राज सिंह 97.83%, दीपिका देवी 97.83%, नमिता वर्मा 97.83%। ये वो हैं जिन्होंने UP Board 10th Result Toppers में अपनी जगह बनाई है।

यूपी में शुभम वर्मा 12वीं टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में सीतापुर के ही रहने वाले शुभम वर्मा बाजी मारी है। शुभम वर्मा यूपी में 12वीं टॉपर बने हैं। उन्हें 500 में 489 नंबर मिले। यानि परसेंटेज में 97.80%। शुभम वर्मा के बाद विशु चौधरी 97.60%, काजल सिंह 97.60%, राज वर्मा 97.60%, कशिश मौर्य 97.60%, चार्ली गुप्ता 97.60%, सुजाता पांडे 97.60%, शीतल वर्मा 97.40%  कशिश यादव 97.40%। ये वो हैं जिन्होंने UP Board 12th Result Toppers में अपनी जगह बनाई है।