Jairam Thakur and MP Pratibha Singh met the family members of Hemkant Katyayan

Himachal : वरिष्ठ पत्रकार हेमकांत कात्यायन के परिजनों से मिले जयराम ठाकुर व सांसद प्रतिभा सिंह

Jairam-Thakur-Pratibha-Sing

Jairam Thakur and MP Pratibha Singh met the family members of Hemkant Katyayan

Jairam Thakur and MP Pratibha Singh met the family members of Hemkant Katyayan : मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार हेमकांत कात्यायन के परिजनों से उनके निवास स्थान पर जाकर मिले। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने हेमकांत कात्यायन की धर्मपत्नी निर्मला कात्यायन एवं बेटे सिद्धार्थ व पुत्रबधु निशा से मुलाकात कर कात्यायन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हेमकांत कात्यायन से छात्र राजनीति के दौर से ही संबंध रहा है। उस दौर में हाथ से लिख कर प्रेस नोट दिया करते थे। जयराम ने कहा कि हेमकांत कात्यायन ने पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को स्थापित कर कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को किया। जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उनके निधन से पत्रकारिता के एक युगका अंत हुआ है। उनकी कमी उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी खलती रहेगी। इसके बाद वे अपने गुरू बिहारी लाल कश्यप के घर भी गए। उनका भी कुछ समय पूर्व निधन हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहारी लाल जी से उन्होंने शिक्षा ही नहीं जीवन को आदर्श बनाने के गुर भी सीखे। उन्होंने बिहारी लाल जी की धर्मपत्नी और अपने सहपाठी गगन कश्यप से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके पश्चात वे पूर्व पार्षद अनिल कपूर के पिता और पार्षद माधुरी कपूर के ससुर के निधन पर शोक प्रकट करने गए। 

हेमकांत कात्यायन के निधन पर शोक जताया

उधर मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह वरिष्ठ पत्रकार हेमकांत कात्यायन के परिजनों से उनके निवास स्थान पर जाकर मिली। उनके साथ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा, मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश महेंद्रू व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने हेमकांत कात्यान की धर्मपत्नी निर्मला कात्यान और बेटे सिद्धार्थ व पुत्रवधू निशा से मुलाकात कर कात्यान जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। 


हेमकांत कात्यायन के कांग्रेस से अच्छे संबंध रहे हैं

उन्होंने कहा कि हेमकांत कात्यायन के कांग्रेस और हमारे परिवार के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमकांत कात्यायन ने पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को स्थापित कर कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को किया है जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता के एक युग का अंत हुआ है और उनकी कमी उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी खलती रहेगी।

 

ये भी पढ़ें ...

बल्ह का जगदीश मलेशिया में फंसा, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

 

 

ये भी पढ़ें ...

शिमला पुलिस ने 16 लापता नाबलिगों का प्रौद्योगिकी की मदद से 48 घंटे में पता लगाया