Indo Farm IPO A Golden Opportunity or Risky Bet for Investors
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

INDO FARM IPO: निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर या जोखिम भरा दांव?

Indo Farm IPO A Golden Opportunity or Risky Bet for Investors

Indo Farm IPO A Golden Opportunity or Risky Bet for Investors

INDO FARM IPO LAUNCH: इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ 31 दिसंबर को खुल रहा है, जो रिटेल निवेशकों के लिए 2 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। इस IPO के जरिए कंपनी ₹260.15 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है, जिसमें 86 लाख फ्रेश शेयर और 35 लाख OFFER FOR SALE के तहत जारी किए जाएंगे।

कीमत और लॉट साइज

कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹204 से ₹215 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ में एक लॉट का आकार 69 शेयरों का है, जिसके लिए निवेशकों को ₹14,835 का न्यूनतम निवेश करना होगा।

GREY मार्केट प्रदर्शन

कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ₹21 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

आरक्षित हिस्सा

आईपीओ का 50% हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित रहेगा।

कंपनी के बारे में

इंडो फार्म ट्रैक्टर और अन्य हार्वेसटिंग इक्विपमेंट का निर्माण करती है और इसके उत्पाद नेपाल, सिरिया, सूडान, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों में निर्यात किए जाते हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।)