Indian football team set to participate in Asian Games 2023

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष फुटबॉल टीमें के लिए बड़ा अपडेट, अब मिलेगी सीधे एंट्री

Indian football team set to participate in Asian Games 2023

Indian football team set to participate in Asian Games 2023

 

Asian Games 2023:  एशियाई खेल 2023 चीन के हांगझू में आयोजित किए जाएंगे। 19वें एशियाई खेलों में भारत कई बड़े खेलों में हिस्सा लेने जा रहा है।जहां भारत के कई बड़े एथलीट हिस्सा लेंगे। इस बार एशियन गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। हॉकी, बास्केटबॉल समेत कई टीम खेलों में भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इसी बीच कुछ दिन पहले खबर आई थी कि भारतीय फुटबॉल टीम एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएगी, लेकिन अब भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार ने अब एशियाई खेलों के लिए फुटबॉल टीम को चीन जाने की मंजूरी दे दी है। 

PM Kisan की 14वीं किस्त आज आ रही; न आए तो नंबरों पर करें संपर्क, बन जाएगा आपका काम

खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
भारत के खेल मंत्रालय ने एशियन गेम्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम को मंजूरी दे दी है. भारतीय टीम अब इसके लिए चीन की यात्रा कर सकेगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी है। इस बात की जानकारी अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया कि "भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर! हमारी राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें, पुरुष और महिला दोनों, आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए तैयार हैं। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने दोनों को मंजूरी दे दी है। उन टीमों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए नियमों में ढील देने का निर्णय लिया गया है, जो मौजूदा मानदंडों के अनुसार अर्हता प्राप्त नहीं कर रहे थे। हाल के दिनों में उनके हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय ने छूट देने का फैसला किया है। मुझे यकीन है कि वे एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे।"

एशियन गेम्स पर क्यों लगा बैन?
एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय फुटबॉल टीम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन प्रशंसकों और कोचों के अनुरोध के बाद अब खेल मंत्रालय ने उनकी मांग सुन ली है। भारतीय फुटबॉल ने पिछले कुछ वर्षों में अद्भुत उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हाल ही में पुरुष फुटबॉल टीम ने SAFF चैंपियनशिप जीती, लेकिन आप सोच रहे होंगे कि इतना कुछ करने के बाद भी भारतीय फुटबॉल टीम को एशियन गेम्स में जाने से क्यों रोका जा रहा है। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं। दरअसल, भारत के खेल मंत्रालय ने टीम स्पोर्ट्स के लिए कुछ नए नियम लागू किए थे। जिसके तहत कोई टीम एशियन गेम्स जैसे खेलों में तभी भाग ले सकती है, जब उस टीम की रैंकिंग एशिया में टॉप 8 में हो। लेकिन भारत की पुरुष टीम की एशिया रैंकिंग 18 है। जिसके कारण वह इस खेल में हिस्सा नहीं ले पाए। हालांकि, प्रशंसकों और एआईएफएफ के अनुरोध के बाद अब इन्हें मंजूरी दे दी गई है।