रांची में हथियारों के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी; असली या नकली हथियारों की होगी पुष्टि

1000271458

Video of youths with weapons in Ranchi goes viral

रांची। Video of youths with weapons in Ranchi goes viral, शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पांच से छह युवक एके 47 जैसी दिखने वाली राइफलों और अन्य हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। हथियारों के खुले प्रदर्शन के साथ वीडियो में लिखा वीडियो में संदेश भी चल रहा है। 

वीडियो में दावा किया गया है कि हम बिना लाइसेंस का हथियार लेकर घूमते हैं, तुम बिना लाइसेंस के सड़क पर गाड़ी नहीं निकाल सकते। हमारे लिंक उनके साथ हैं, जब इरादा करने का हो तो तैयारी नहीं करते, हम हमेशा तैयार रहते हैं।

वीडियो रांची के एक इलाके का

हालांकि, वायरल वीडियो की अब तक किसी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या डमी। यह वीडियो इंटरनेट मीडियो में एसके सोनू खान नामक अकाउंट से अपलोड किया गया है। 

दावा किया जा रहा है कि वीडियो रांची के एक इलाके का है और इसमें दिख रहे युवक की पहचान सोनू खान के रूप में की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है। हथियार असली है या फिर नकली है।