पुलिस हेडक्वार्टर में DGP की लाश मिलने से हड़कंप; अपने ऑफिस में मृत मिले त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़, जांच शुरू

DGP Tripura Anurag Dhankar Found Dead At The Police Headquarters In Agartala

DGP Tripura Anurag Dhankar Found Dead At The Police Headquarters In Agartala

DGP Tripura Found Dead: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. अगरतला स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में अनुराग धनखड़ को उनके ऑफिस के भीतर मृत पाया गया. DGP की लाश मिलने से पुलिस महकमे से लेकर त्रिपुरा की सरकार तक हड़कंप मच गया है. वहीं डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत की वजह अभी आधिकारिक तौर से स्पष्ट नहीं हो सकी है. फिलहाल सीनियर पुलिस अधिकारियों ने अनुराग धनखड़ की लाश को कब्जे में ले लिया है और अस्पतालले जाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

आत्महत्या की आशंका जताई जा रही

शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि DGP अनुराग धनखड़ ने कथित तौर पर सुसाइड किया है. हालांकि पुलिस की और से आधिकारिक पुष्टि का इन्तजार है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि डीजीपी की मौत कब और कैसे हुई? पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम गठित कर दी गई है और आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डीजीपी कार्यालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर गहन जांच कर रहे हैं. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

त्रिपुरा CM पुलिस मुख्यालय पहुंचे

त्रिपुरा पुलिस के एक सबसे अधिकारी यानि पुलिस महानिदेशक (DGP) की इस तरह से संदिग्ध मौत एक बहुत बड़ी घटना है जो कि हैरान करने वाली भी है. इसीलिए सूचना मिलते ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ) माणिक साहा भी तुरंत पुलिस मुख्यालय पहुंचे. सीएम के अलावा त्रिपुरा के मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित गृह विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने के साथ ही अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली है. बता दें कि DGP के मृत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय के भीतर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और घटना के तुरंत बाद जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

1994 बीच के IPS अफसर थे अनुराग धनखड़

DGP अनुराग धनखड़ 1994 बीच के एक सीनियर आईपीएस अफसर थे. उन्होंने कई अहम पदों पर अपनी सेवा दी. एक साल पहले ही अनुराग धनखड़ ने त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक का पद संभाला था. वहीं मिली जानकारी के मुतबिक वह CBI में नीरव मोदी केस की जांच को लीड करने वाले एक प्रमुख अधिकारी रहे. इसी तरह उन्होंने 1984 में सिख समुदाय के नरसंहार में SIT को लीड किया था. अनुराग धनखड़ की गिनती क्षमतावान आईपीएस अफसरों में की जाती रही है.