अमरनाथ गुफा से अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी; प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग लगभग पूरी तरह पिघला, दर्शन खुले अभी केवल 5 दिन हुए

Amarnath Baba Barfani Shivling 2026 Photo Update

Amarnath Baba Barfani Shivling 2026 Photo Update

Amarnath Baba Barfani Shivling: जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो गए हैं. खबर आ रही है कि अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग लगभग पूरी तरह पिघल गया है. ज्ञात रहे कि बाबा बर्फानी के दर्शन खुले अभी केवल 5 दिन ही हुए हैं. यानि 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी और 7 जुलाई आते-आते बाबा बर्फानी के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए दुर्लभ हो गए. अमरनाथ गुफा तक पहुंचकर भी श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं हो सके. जिसके चलते कई श्रद्धालु अमरनाथ गुफा और बाबा बर्फानी के स्थान के ही दर्शन कर लौट आए.

Amarnath Baba Barfani Shivling

6 जुलाई को शिवलिंग 90% पिघला

एक दिन पहले 6 जुलाई को अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% पिघल चुका था और ऊंचाई करीब एक फीट बची थी. जबकि इससे पहले 29 जून को पहली पूजा के दिन प्राकृतिक बर्फ के शिवलिंग की 5 फुट ऊंचाई थी. वहीं इससे पहले BSF जवानों ने बाबा बर्फानी की जो तस्वीर जारी की, उसमें शिवलिंग का आकार 7 फुट था. बता दें कि 3 जुलाई से अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं और करीब 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का दर्शन करना अभी बाकी है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं.

यात्रा शुरू होने के दौरान की तस्वीर

Amarnath Baba Barfani Shivling

श्रद्धालुओं में मायूसी, फिर भी आस्था बरकरार

प्राकृतिक कारणों से भले ही बाबा बर्फाबी के शिवलिंग के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था फिर भी बरकरार है. हां दर्शन न होने से थोड़ी मायूसी जरुर है. फिलहाल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की है. इस बीच हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा जारी है. बता दें कि 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा करीब 57 दिनों तक चलेगी और श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के पावन अवसर (28 अगस्त 2026) पर समाप्त होगी। यानि इतने दिनों तक तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शन कर पाएंगे। अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन और मेडिकल प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है.

कभी ऐसा भी हुआ करता था बाबा बर्फानी का शिवलिंग

Amarnath Baba Barfani Shivling 2026 Photo Update

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा अभेद्य

अमरनाथ यात्रा इस बार अभेद्य सुरक्षा घेरे के बीच संपन्न कराई जा रही है. जहां 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बर्फानी' के जयकारों के साथ शिवभक्त बेहद उत्साह और श्रद्धाभाव से भरे हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमरनाथ के पूरे यात्रा रूट पर भारी संख्या में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और पैरामिलेट्री फ़ोर्स के हथियारबंद जवान और कमांडों तैनात किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ पैनी नजर रखी जा रही है. यात्रा मार्ग पर खतरनाक स्नाइपर भी एक्टिव हैं.

अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था होती है प्राथमिकता

अमरनाथ यात्रा में पहली प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था होती है जो कि हर हाल में पुख्ता रखी जाती है। यात्रा के दौरान यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है. सुरक्षाकर्मी एकदम चौकस रहते हैं और अपनी पैनी निगाह से पूरी घाटी पर होने वाली हर हलचल पर नजर रखते हैं। अमरनाथ यात्रा में हर हाल में यह तय किया जाता है कि घाटी में बाबा बर्फानी के दर्शन करने आने वाले भक्त सकुशल अपने घर लौट सकें।

दरअसल, जम्म-कश्मीर घाटी के बीच अमरनाथ यात्रा बेहद कठिनाई भरी तो है ही साथ ही आतंकी खतरा का भी एक अलग डर रहता है। फिलहाल, इस साल होने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा और सुविधा के लिहाज कुछ और विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं। मालूम रहे कि अमरनाथ यात्रा दो पारंपरिक रूटों से होकर गुजरती है। यह पवित्र यात्रा पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) दोनों मार्गों से होती हुई बाबा बर्फानी के दर तक भक्तों को ले जाती है.

अमरनाथ यात्रा 2026 का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

याद रहे कि अमरनाथ यात्रा में आप तभी शामिल हो सकते हैं जब आप इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन आप यात्रा शुरू नहीं कर सकते हैं। आप चाहें तो खुद से श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अगर नहीं करना आता है तो किसी भी ऑनलाइन कार्य सेंटर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर से लेकर रहने की व्यवस्था होगी।

बतादें कि, रजिस्ट्रेशन में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की तरफ से आपसे बहुत सी जरुरी जानकारी मांगी जाएगी। यात्रा के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अपने नियम हैं जिनपर आपको हर हाल में खरा उतरना होगा। आपसे यहां हेल्थ संबंधी जानकारी भी ली जायेगी। हमारी सलाह है कि आप रजिस्ट्रेशन करने से पहले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यात्रा संबंधी नियमों को एक बार जरूर पढ़ लें।