मानसून की धमाकेदार एंट्री: देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy rain and storm alert for 23 states

Monsoon's explosive entry

नई दिल्ली। Monsoon's explosive entry, मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 23 राज्यों में तेज बारिश और 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में बिजली गिरने, तेज आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार आंधी के चलते पेड़ उखड़ने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा है। पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश के 23 राज्यों में IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 23 राज्यों, जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बंगास, ओडिशा, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघायल, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगामा में भारी बारिश के अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। लोगों को बारिश के साथ बिजली गिरने से सावधान रहने को भी कहा गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 35 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज उत्तर भारत के प्रमुख पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आज इन तीनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई जिलों में विशेष अलर्ट भी जारी किया है, जिसके तहत मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में 40 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ों पर होगी ओलावृष्टि

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सुदूर ऊंचाई वाले इलाकों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है, जिससे अचानक तापमान में भारी गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जैसे प्रमुख पर्यटन व बागवानी क्षेत्रों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।