धनबाद में अवैध बालू ढुलाई पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त; एनजीटी आदेश के बावजूद जारी था कारोबार
Crackdown on illegal sand transportation
धनबाद। Crackdown on illegal sand transportation, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा बालू खनन एवं परिवहन पर रोक लगाए जाने के बावजूद अवैध ढुलाई का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह खनन विभाग ने बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर बिना चालान करीब 200 घनफीट बालू ले जा रहे दो वाहनों को जब्त किया।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
वैध चालान या दस्तावेज नहीं मिले
खनन विभाग की टीम ने सुबह कार्रवाई के दौरान दो वाहनों की जांच की। जांच में दोनों वाहनों पर लदे बालू के परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

छापेमारी अभियान में खनन निरीक्षक श्याम नंदन सिंह, ब्रह्मदेव यादव तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि एनजीटी की रोक के बाद भी कई क्षेत्रों से अवैध बालू खनन और ढुलाई की शिकायतें मिल रही हैं, जिसके मद्देनजर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
खनन विभाग ने चेतावनी दी है कि एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन और बिना चालान खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा।