अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट को जमीन पर पटका; उल्टा करके हाथ-पैर में हथकड़ी लगाई, भारत डिपोर्ट करने पर वह रोते हुए चिल्लाता रहा

America Misbehaved With Indian Student Deportation On Airport Video
Indian Student Deportation: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद डिपोर्टेशन की कार्रवाई लगातार जारी है। अमेरिका में अवैध तौर से रह रहे प्रवासियों को बाहर निकाला जा रहा है। ऐसे में तमाम भारतीयों को भी अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। लेकिन डिपोर्टेशन की इस कार्रवाई में अमेरिका की बदसलूकी नहीं रुक रही। आलम यह है कि वैध दस्तावेज के साथ अमेरिका गए किसी भारतीय के साथ भी बेइज्जत करने वाला बर्ताव किया जा रहा है। जो कि घोर निंदनीय है।
दरअसल, अब अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर एक भारतीय स्टूडेंट के साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार किया गया है। यहां की पुलिस ने भारतीय स्टूडेंट को जमीन पर पटककर उसे उल्टा करके हाथ-पैर में हथकड़ी लगा दी। स्टूडेंट को एक अपराधी की तरह ट्रीट किया गया। अमेरिका गए इस स्टूडेंट को वापस भारत डिपोर्ट करने पर वह रोते हुए चिल्लाता रहा और अपनी बात कहता रहा। लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि, स्टूडेंट वीजा लेकर वैध तरीके से अमेरिका में था।
भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने दी जानकारी
इस भारतीय स्टूडेंट के साथ इस अमानवीय कृत्य को लेकर अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन कुनाल जैन ने जानकारी दी है। कुनाल जैन ने कहा कि, मैंने कल रात एयरपोर्ट से एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित होते देखा। जिसे हथकड़ी लगी थी। वह रोते हुए दिख रहा था और उसके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा था। आखिर वो अपने सपनों को सच करने आया था। किसी को नुकसान पहुंचाने नहीं।
कुनाल जैन ने कहा कि, यह बेचारा स्टूडेंट हरियाणवी भाषा में बोल रहा था। मैं उसके लहज़े को पहचान सकता था जहां वह कह रहा था 'मैं पागल नहीं हूं, ये लोग मुझे पागल साबित करने में लगे हुए हैं'। यह सब देखकर एक NRI के रूप में, मैं असहाय और दिल टूटा हुआ महसूस कर रहा था। यह एक मानवीय त्रासदी है। इस बेचारे बच्चे के माता-पिता को पता ही नहीं चलेगा कि उसके साथ क्या हो रहा है। जैन ने भारतीय विदेश से मंत्री हस्तक्षेप की अपील की है।
जैन ने कहा कि, अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास और विदेश मंत्री को यहां मदद करने की जरूरत है। भारतीय बच्चे वीजा लेकर सुबह फ्लाइट से उतरते हैं किसी कारण से वहां इमीग्रेशन अथॉरिटीज को आने का कारण समझा नहीं पाते और इन्हें शाम की फ्लाइट से हाथ-पांव बांध के मुजरिमों की तरह भेज दिया जाता हैं। जैन ने बताया कि, यहां ऐसे मामले रोज सामने आ रहे हैं। रोज़ 3-4 केस ऐसे हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामलों की बाढ़ आ गई है।
I witnessed a young Indian student being deported from Newark Airport last night— handcuffed, crying, treated like a criminal. He came chasing dreams, not causing harm. As an NRI, I felt helpless and heartbroken. This is a human tragedy. @IndianEmbassyUS #immigrationraids pic.twitter.com/0cINhd0xU1
इस मामले को देख भारत में गुस्सा
इस मामले को देख भारत के लोगों में भी अमेरिका को लेकर गुस्सा फूट रहा है। लोगों ने कहा कि, लाखों रुपए खर्च कर पढ़ने के लिए अमेरिका जाना और वहां से इस तरह बेइज्जत होकर वापस आना। अमेरिका का ऐसा बर्ताव घोर निंदनीय है। खासकर वैध दस्तावेज के साथ गए छात्र के साथ ऐसा बर्ताव किया जाना कतई उचित नहीं कहा जा सकता। अवैध रूप से घुसने वालों और वैध तरीके से जाने वालों से व्यवहार में अंतर होना चाहिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रेट अमेरिका की बात करते हैं। इस तरह ग्रेट अमेरिका कभी नहीं बनता।