पंजाब में SSP विजिलेंस सस्पेंड; कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को समन जारी करने के बाद एक्शन, जानिए क्या है आखिर पूरा माजरा

Punjab SSP Vigilance Jagatpreet Singh Suspended News Update

Punjab SSP Vigilance Jagatpreet Singh Suspended News Update

Punjab SSP Vigilance Suspend: पंजाब में भगवंत मान सरकार का एक्शन लगातार जारी है। जहां इसी कड़ी में अब विजिलेंस के एक एसएसपी को नाप दिया गया है। लुधियाना रेंज के SSP विजिलेंस जगतप्रीत सिंह को मान सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को समन जारी करने के बाद SSP विजिलेंस जगतप्रीत सिंह पर यह बड़ा एक्शन लिया गया है। सस्पेंशन के दौरान SSP जगतप्रीत सिंह को डीजीपी ऑफिस चंडीगढ़ अटैच किया गया है।

Punjab SSP Vigilance Jagatpreet Singh Suspended News Update

क्या है आखिर पूरा माजरा?

सूत्रों के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि SSP विजिलेंस जगतप्रीत सिंह की तरफ से कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को समन जारी कर आज 6 जून को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन आरोप है कि इस समन को जारी करने में एसएसपी और भारत भूषण आशु की मिलीभगत रही। यानि जांच में आशु और एसएसपी के आपसी संबंध उजागर हुए हैं। बताया जा रहा है कि, आशु ने ही इस अफ़सर को सबसे पहले DSP पद पर नियुक्त करवाया था. दोनों के बीच सीधी बातचीत हो रही थी।

कहा जा रहा है कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले सहानुभूति हासिल करने के लिए आशु ने ही एसएसपी से बात कर खुद के खिलाफ समन जारी करवाया। बिना किसी आधिकारिक आदेश के कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को समन जारी कर दिया गया। आपको मालूम रहे कि, हाल ही में भ्रष्टाचार के चलते पंजाब विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही AIG और SSP को भी सस्पेंड किया गया था। घोटाले के मामले में यह बड़ा एक्शन हुआ था।

पंजाब में विजिलेंस चीफ सस्पेंड; CM भगवंत मान का बहुत बड़ा एक्शन, AIG और SSP को भी किया सस्पेंड, घोटाले से जुड़ा मामला

अफसरों को सीएम मान की दो टूक चेतावनी

पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। सीएम मान ने सभी विभागों के असफरों को दो टूक चेतावनी दे दी है और कह दिया है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा और भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं। उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। चाहें वह कितनी भी बड़ी पोस्ट पर क्यों न हो। भ्रष्टाचार के मामले में पिछले कुछ ही दिनों के भीतर कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। सबसे ज्यादा अधिकारी ही रडार पर हैं।

पंजाब में अब SSP सस्पेंड; भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन; विजिलेंस ने रिश्वतखोरी में 4 पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार किए

CM ने कहा- भ्रष्टाचार में अपना-पराया कोई नहीं बचेगा

सीएम भगवंत मान ने साफ संदेश दे दिया है कि, चाहें कोई अपना हो या पराया, किसी का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि, पंजाब में भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में है। खासकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब में भ्रष्टाचार के साथ-साथ नशे के खिलाफ भी तगड़ी जंग छेड़ रखी है और इसके खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन; अपने ही विधायक पर विजिलेंस की रेड कराई, CM ने कहा- भ्रष्टाचार में अपना-पराया नहीं