बुलंदशहर में जमीन के विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर शव खेत में दबाया, गिरफ्तार

बुलंदशहर में जमीन के विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर शव खेत में दबाया, गिरफ्तार

बुलंदशहर में जमीन के विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर शव खेत में दबाया

बुलंदशहर में जमीन के विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर शव खेत में दबाया, गिरफ्तार

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मौत के घाट उतार कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मृतका 2 दिन पूर्व लापता हुई थी। आरोपी ने गला रेतकर हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुरैना निवासी सीमा उम्र करीब 43 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मान सिंह 2 दिन से लापता थी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने काफी खोजबीन के बाद सीमा के लापता होने की सूचना जहांगीराबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतका के पति मान सिंह की भी पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। मृतका की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी और कोई संतान भी नहीं थी। इसी बात पर पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और शुक्रवार को आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने संपत्ति विवाद में अपनी भाभी सीमा की हत्या करने की बात कबूल ली। आरोपी ने 2 दिन पूर्व सीमा का गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को गन्ने के खेत में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शुक्रवार की देर शाम खेत से शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी से हत्या में शामिल और लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

संपत्ति विवाद में महिला के देवर ने गला काट कर हत्या कर दी थी। शव खेत में दबा दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- अखिलेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी जहांगीराबाद