शिकारियों ने मचाई खलबली: पुलिसकर्मियों पर कत्लेआम, तीन को उतारा मौत के घाट, जानवरों के सिर भी काटे

शिकारियों ने मचाई खलबली: पुलिसकर्मियों पर कत्लेआम, तीन को उतारा मौत के घाट, जानवरों के सिर भी काटे

Hunters kill policemen in MP

Hunters kill policemen in MP

MP News : मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों ने ऐसा कत्लेआम मचाया कि पूरे प्रदेश में खलबली मच गई| क्या शासन, क्या प्रशासन और क्या पुलिस अमला सब हिल गए| दरअसल, एमपी का यह पूरा मामला बीती रात का बताया जाता है जब गुना जिले के आरोन क्षेत्र के जंगल में शिकारियों को पुलिस ने घेर लिया| वहीं, खुद को घिरा देख शिकारी बिफर गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया|

इधर, इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा जवाबी कार्रवाई कर अपना बचाव किया गया लेकिन शिकारियों ने ऐसा कत्लेआम मचाया कि तीन पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार डाला| शिकारियों के हमले में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों में एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल है| जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल बताया जाता है|

जानवरों के सिर भी काटे ....

मिली जानकारी के अनुसार, जंगल में शिकारियों ने कई जानवरों की जान ली| शिकारियों ने चार से पांच दुर्लभ श्रेणी के हिरणों के सिर भी काटे हैं, हिरणों के सिर बरामद किये गए हैं| और इसके साथ ही एक मोर भी मरा मिला है|

सीएम शिवराज ने जताया दुःख, किया बड़ा ऐलान....

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना के बाद तत्काल एक हाईलेवल मीटिंग की| जिसमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, DGP सहित पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद रहे| इस बैठक में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने यानी आगे से ऐसी घटना न होने और इस मौजूदा घटना के आरोपियों को सबक सिखाने पर चर्चा की गई|

वहीं, साथ ही सीएम शिवराज ने शिकारियों के हमले में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों पर दुःख व्यक्त किया और साथ ही उनके लिए सम्मान राशि का ऐलान किया| सीएम शिवराज ने कहा कि शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में उनके परिवार को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी| साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। शहीदों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

ग्वालियर IG पर गिरी गाज ....

वहीं, इस घटना के बाद ग्वालियर IG पर गाज गिर गई| सीएम शिवराज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्वालियर के IG को तत्काल हटाने का फैसला किया| सीएम शिवराज ने बताया कि घटना स्थल पर घटना के बाद पहुंचने में देरी करने पर मैंने ग्वालियर के IG को तत्काल हटाने का फैसला किया है|

शिकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर....

खबर आ रही है कि इस घटना के बाद कुछ संदिग्ध शिकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके ठिकाने से हथियार भी बरामद किये गए हैं|