aaj ka Itihas

History of 14 December (14 दिसम्बर की ऐतिहासिक घटनाये)

10-History

aaj ka Itihas

History of 14 December- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1799 अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन का निधन हुआ।

1911 : रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

1918 : बी के एस आयंगर का जन्म। कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है।

1922: नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी निकोले बासोव का जन्‍म हुआ था।

1924 : हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म।

1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।

1946: भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्‍म हुआ था।

1966: गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ।

1972 : अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।

1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया।

1998: काहिरा में हुए 23वें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000: जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

2003: अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।

2007: उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।

 

ये भी पढ़ें....