BREAKING
‘सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड’ का मॉडल बना उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु में निवेशकों को सीएम योगी का बड़ा संदेश सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ पाली में विद्या भारती की जिला स्तरीय संकुल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ी ले रहे भाग- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ हिमाचल: CM सुक्खू का किन्नौर दौरा रद्द; खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, राज्यस्तरीय कार्यक्रम टला चंडीगढ़: कारोबारी का कैश से भरा बैग चुराने का VIDEO सामने आया; दुकान में घुसकर 3 युवकों ने की रेकी, सफेद गाड़ी से हुए फरार मोहाली में बंद PNB ATM में लगी आग: 6 महीने से बंद था एटीएम, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

HRTC चालक भर्ती में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, 656 पदों के लिए पहुंचे हजारों अभ्यर्थी

Huge crowd of youths turns out for HRTC driver recruitment

Huge crowd of youths turns out for HRTC driver recruitment

 शिमला/नाहन। Huge crowd of youths turns out for HRTC driver recruitment, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक पद के लिए आयोजित भर्ती में युवाओं की खूब भीड़ उमड़ी। 31 डिपो में 656 पदों के लिए आयोजित भर्ती के लिए युवा सुबह ही पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे के बाद इसके लिए ट्रायल हुआ। ड्राइविंग बसों में ट्रायल लेने के बजाए रूटों पर चलने वाली साधारण बसों पर ही ड्राइविंग टेस्ट लिया। पहले सभी उम्मीदवारों के लाइसेंस, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्र जांचे गए। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया।

ट्रायल की प्रक्रिया आएम के स्तर पर शुरू हुई। बताया जा रहा है कि 656 पदों के लिए करीब 9 हजार उम्मीदवार पहुंचे थे। युवाओं का कहना है कि उन्हें यह पता है कि हड़ताल समाप्त होने के बाद उनकी सेवाएं खत्म हो सकती हैं, लेकिन बढ़ती बेरोजगारी के कारण वे कुछ दिनों की नौकरी के लिए भी तैयार हैं।

क्या कहते हैं बेरोजगार 

शिमला के अरुण कुमार ने बताया कि नियमित चालक-कंडक्टरों की वापसी के बाद अस्थायी कर्मचारियों को हटाया जाएगा। रोजगार के अवसर की उम्मीद में वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए हैं। कुमारसैन के मोंटू ने बताया कि वे पिछले 10-12 वर्षों से भारी वाहन चला रहे हैं और निगम में अस्थायी नियुक्ति के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे हैं।

यह अस्थायी भर्ती, 500 की प्रक्रिया पहले से लंबित

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्थायी भर्ती है। इन्हें 1500 प्रतिदिन दिया जाएगा। बड़ी संख्या में युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें किन रूटों पर जाना है, इसकी जानकारी उन्हें दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में 500 चालकों की भर्ती प्रक्रिया पहले से लंबित पड़ी है। इस पर भी विचार किया जा रहा है। 

नाहन डिपो में 53 में से 15 ने पास किया टेस्ट

नाहन डिपो में भी दिहाड़ी पर रखे जाने वाले चालकों के ट्रायल हुए। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के निर्देश अनुसार सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक 310 लोगों के आवेदन आए। 1:00 से 5:00 बजे तक 53 चालकों के ट्रायल लिए गए। 5:00 बजे के बाद ट्रायल बंद कर दिए गए। इन 53 चालकों में से केवल 15 चालक ही परीक्षण पास कर पाए, जिसमें एक महिला चालक भी शामिल है।

एक दिन पहले आदेश पर उमड़ी भीड़

बता दें कि मंगलवार को निगम प्रबंधन ने सभी डिपो को दिहाड़ी पर निगम की बसें चलाने के लिए अस्थायी तौर पर ड्राइवर की नियुक्ति करने के आदेश दिए थे। जिसमें नाहन डिपो के लिए 25 ड्राइवर रखे जाने हैं। एक दिन पहले हुए आदेश के दूसरे दिन बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।