धर्मशाला में भारत–अफगानिस्तान वनडे से पहले उत्साह चरम पर: एयरपोर्ट पर स्टार खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Excitement peaks ahead of the India-Afghanistan

Excitement peaks ahead of the India-Afghanistan

धर्मशाला। Excitement peaks ahead of the India-Afghanistan, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्थित स्टेडियम में 13 जून को होने वाले वनडे मैच के लिए भारत व अफगानिस्तार की टीमें वीरवार दोपहर गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित रहे। एयरपोर्ट पर सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। 

टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा सहित कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल व अन्य खिलाड़ी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक रोहित शर्मा की ओर दौड़ आया, जिससे उन्होंने हाथ मिलाया। खिलाड़ियों ने धर्मशाला के सुहावने का मौसम का लुत्फ लिया। धर्मशाला में आज जोरों की बारिश हुई।।

 

मैच के लिए ट्रैफिक प्लान रेडी

क्रिकेट प्रेमियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 700 पुलिस व होमगार्ड के अलावा जिला पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। शहर में 280 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र को 12 सेक्टर में बांटा है। इनमें आठ ट्रैफिक सेक्टर होंगे व सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेडियम चार सेक्टर में बांटा है। मैच के दिन क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग नहीं होगी।

सुबह साढ़े दस बजे मैच के लिए स्टेडियम में गेट खोल दिए जाएंगे और डेढ़ बजे मैच आरंभ होगा। टीमों की आवाजाही के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा।

यह मार्ग होंगे वनवे

मैच के दिन मटौर से चैतडू वाया बगली धर्मशाला आने के लिए ट्रैफिक को वनवे किया जाएगा। धर्मशाला जाते हुए शीला ढगवार रोड वनवे किया जाएगा। पालमपुर व कांगड़ा के लिए यहीं से गाड़ियां जाएंगी। सुबह नौ या 11 बजे से वनवे व्यवस्था शुरू की जाएगी। चेकिंग के बाद ही दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। स्टेडियम के बाहर पुलिस की ओर से निगरानी की जाएगी।

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था 

मैच के दौरान वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा किया जा सकेगा। पुलिस मैदान धर्मशाला, सचिवालय, दाड़ी मेला मैदान, जोरावर स्टेडियम, चीलगाड़ी रोड, सैनिक रेस्ट हाउस व डीआइजी कार्यालय के साथ पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

दाड़ी, जोरावर स्टेडियम से चलेंगी शटल बसें

मैच के दिन स्टेडियम तक पहुंचने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को कोई परेशानी न आए, इसके लिए शटल बसों की व्यवस्था की गई है। शटल बसों से क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे।