हिमाचल मंत्रीमंडल का विस्तार, CM सुक्खू ने तय की अपनी कैबिनेट, मोहर का इन्तज़ार

हिमाचल मंत्रीमंडल का विस्तार, CM सुक्खू ने तय की अपनी कैबिनेट, मोहर का इन्तज़ार

Himachal Pradesh Cabinet Expansion

Himachal Pradesh Cabinet Expansion

शिमला। Himachal Pradesh Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपनी कैबिनेट फाइनल(cabinet final) कर दी है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की लिस्ट फाइनल(Final List) करते वक्त क्षेत्रीय व जातीय समीकरण ध्यान में रखt  है।

     सूत्र बताते हैं कि उन्होंने स्पीकर के लिए 4 नाम और मंत्री पद के लिए 16 नाम तय करके हाईकमान को भेजे हैं। कुल मिलाकर 20 नाम भेजे गए हैं। इन्हीं में से 8 से 9 मंत्री, एक स्पीकर और एक डिप्टी स्पीकर लगाया जाना है। बेशक कागजों में कुछ नाम तय हैं, मगर इनके ऐलान में अभी कुछ वक्त और लगेगा।

सूत्रों की मानें तो मंत्री पद के लिए अंदरख़ाते मचे घमासान की वजह से अब आखिरी फैसला कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश के चुनाव प्रचार को बतौर स्टार प्रचारक धार देने वाली प्रियंका गांधी पर छोड़ा गया है। हाईकमान को भेजे गए नाम में कई जिलों से 2 से 3 नाम विकल्प के तौर पर भेजे गए हैं। इसमें CM ने अपनी प्राथमिकता जरूर बताई है।

23 दिसंबर को होगा स्पीकर का चयन

         कैबिनेट विस्तार भले ही सत्र से पहले नहीं होगा, लेकिन स्पीकर का चयन 23 दिसंबर को हर हाल में होना है। स्पीकर के लिए 2 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और कुलदीप पठानिया का नाम आगे माना जा रहा है। यह भी संभव है कि धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, रवि ठाकुर में से किसी एक को स्पीकर बनाया जाए।

सोलन से 3 नाम 

सूत्रों की मानें तो सोलन जिले से शुरू में धनीराम शांडिल को मंत्री पद का इकलौता दावेदार माना जा रहा था। मगर, अब सोलन जिले से 3 नाम हाईकमान को भेजे जाने की सूचना है। इनमें धनीराम शांडिल, संजय अवस्थी और राम कुमार शामिल हैं। अब इन्हीं में से सोलन जिले को एक मंत्री पद मिलना है। संभव है कि एक स्पीकर भी सोलन से हो।

शिमला से 5  मंत्री की रेस में

शिमला जिला से 5 नाम हाईकमान को भेजे जाने की सूचना है। इनमें विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, मोहन लाल ब्राक्टा और कुलदीप राठौर का नाम शामिल हैं। इन्हीं में से 2 मंत्रियों की तैनाती तय है। यह भी उम्मीद है कि शिमला जिले को 2 मंत्री और एक स्पीकर मिले। कुलदीप राठौर का नाम स्पीकर की रेस में आगे माना जा रहा है।

कांगड़ा में लॉटरी तय

     कांगड़ा से चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, आशीष बुटेल, संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया, RS बाली का नाम भी मंत्री पद के लिए हाईकमान को भेजा गया है। कांगड़ा में शुरुआत में 2 मंत्री लगाए जा सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त कांगड़ा को तीसरे मंत्री का तोहफा मिल सकता है। चंद्र कुमार स्पीकर बने तो किसी युवा चेहरे को मंत्री पद मिल सकता है।

 यह MLA मंत्री की रेस में

चंबा जिले से कुलदीप पठानिया, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और हमीरपुर से राजेंद्र राणा का नाम हाईकमान को भेजे जाने की सूचना है।

कैबिनेट विस्तार में यह परेशानी

        कैबिनेट विस्तार में जितनी ज्यादा देरी होगी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुनौती उतनी ज्यादा बढ़ती जाएगी। इससे चुने हुए MLA को दबाव डालने के लिए वक्त मिल रहा है और सभी नेता दिल्ली दरबार से मंत्री पद के लिए प्रेशर बना रहे हैं।

यह पढ़ें: