6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल चैंपियनशिप का भव्य समापन, लगभग 250 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

6th Faridabad District Yogasana Sports Championship

6th Faridabad District Yogasana Sports Championship

फरीदाबाद। दयाराम भाषा: 6th Faridabad District Yogasana Sports Championship: फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन 11 एवं 12 जुलाई को हरमन माइनर स्कूल, सेक्टर-28, फरीदाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने अंडर-10, 10–14, 14–18, 18–28, 28–35, 35–45 एवं 45–55 वर्ष आयु वर्गों में पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के मंत्री श्री राजेश नागर रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री अशोक गोयल (मंत्री श्री विपुल गोयल के बड़े भाई), श्रीमती नीरा तोमर, श्री देवेंद्र अग्रवाल, श्री कमलेश शास्त्री, श्री गौरव सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री राजेश नागर ने कहा कि योगासन भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है तथा इसे खेल के रूप में अपनाकर युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयपाल शास्त्री, महासचिव श्री अंकुर सिंह एवं सचिव श्री श्याम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी हरियाणा राज्य योगासन खेल चैंपियनशिप में फरीदाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रमुख परिणाम

पुरुष पारंपरिक योगासन में अंडर-10 वर्ग में कृषिव प्रथम, योग्य एवं अस्तित्व खंडूजा संयुक्त द्वितीय तथा विवान रवि, मोहित एवं संस्कार संयुक्त तृतीय रहे। 10–14 वर्ष वर्ग में नक्श एवं अक्षत गुप्ता संयुक्त प्रथम, युवराज द्वितीय तथा आर्यन एवं प्रिया आनंद कुमार संयुक्त तृतीय रहे। 14–18 वर्ष वर्ग में भविष्य प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय एवं आदित्य तृतीय रहे। 18–28 वर्ष वर्ग में बलवीर यादव प्रथम, ऋषिकांत द्वितीय एवं कुणाल तृतीय रहे। 35–45 वर्ष वर्ग में आनंद चौधरी प्रथम, नारायण सिंह द्वितीय एवं अजय कुमार तृतीय रहे।

पुरुष आर्टिस्टिक एवं रिदमिक में आर्टिस्टिक सिंगल 10–14 वर्ष में नक्श प्रथम एवं प्रिया आनंद कुमार द्वितीय रहे। 14–18 वर्ष में अंश कोहली प्रथम, बदल कुमार चौहान द्वितीय एवं दारा तृतीय रहे। 18–28 वर्ष में बलवीर यादव प्रथम रहे। आर्टिस्टिक पेयर में अंश कोहली–भविष्य तथा ऋषिकांत–कुणाल की जोड़ियाँ प्रथम रहीं। रिदमिक पेयर में उज्ज्वल–आदित्य तथा जतिन–राजू की जोड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महिला पारंपरिक योगासन में अंडर-10 वर्ग में नैयशा ग्रोवर एवं निष्ठा शर्मा संयुक्त प्रथम, आभा एवं प्रतिभा संयुक्त द्वितीय तथा निहारिका, गर्गी एवं नंदिनी संयुक्त तृतीय रहीं। 10–14 वर्ष वर्ग में समृद्धि प्रथम, कनिका सिंह एवं आराध्या पांडे संयुक्त द्वितीय तथा ऋषिका झा तृतीय रहीं। 14–18 वर्ष वर्ग में कृतिका प्रथम, वंशिका शर्मा एवं कीर्ति संयुक्त द्वितीय तथा नूपुर शर्मा तृतीय रहीं। 18–28 वर्ष वर्ग में अंजलि प्रथम, अंशिका द्वितीय एवं सोनी तृतीय रहीं। 28–35 वर्ष वर्ग में सत्यवती एवं रूबी सैनी संयुक्त प्रथम, मनीषा झा द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय रहीं। 35–45 वर्ष वर्ग में संगीता शर्मा प्रथम, पारुल अग्रवाल द्वितीय एवं सुमन यादव तृतीय रहीं। 45–55 वर्ष वर्ग में श्वेता श्रीवास्तव प्रथम, सीमा सिंघल द्वितीय एवं पूनम सुंधीर तृतीय रहीं।

महिला आर्टिस्टिक एवं रिदमिक में आर्टिस्टिक सिंगल 10–14 वर्ष में शिविका शर्मा प्रथम, अंकिता द्वितीय एवं मेहर अनेजा तृतीय रहीं। 14–18 वर्ष में नैन्सी प्रथम, अंशिका द्वितीय एवं कीर्ति तृतीय रहीं। 18–28 वर्ष में मनीषा गिरी प्रथम, सोनम द्वितीय एवं मानवी खन्ना तृतीय रहीं। आर्टिस्टिक पेयर में मेहर अनेजा–शिविका शर्मा, नैन्सी–कृतिका तथा मनीषा गिरी–अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिदमिक पेयर में अर्पिता–ऋषिका झा तथा अंशिका–अपेक्षा विजेता रहीं। महिला 18–28 वर्ष रिदमिक पेयर का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयपाल शास्त्री, महासचिव श्री अंकुर सिंह, सचिव श्री श्याम कुमार, प्रतियोगिता प्रबंधक श्रीमती शोभा रानी, आयोजन सचिव श्री मांगेराम, कार्यकारिणी सदस्य श्री रवि तिवारी एवं श्री अजीत भाटी तथा कोर टीम के सदस्य अंकित, जतिन, अजय एवं नीरज का विशेष योगदान रहा। साथ ही यूथ फॉर सेवा की ओर से श्री मदन जी एवं श्रीमती किरण जी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वयंसेवकों ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने उनके सहयोग एवं समर्पण के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों, विद्यालय प्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।