मीडिया सलाहकार के पीए रविंद्र सिंह को राजपत्रित अधिकारी पदोन्नत

Ravindra Singh, PA to Media Advisor

Ravindra Singh, PA to Media Advisor

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Ravindra Singh, PA to Media Advisor: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली के निजी सहायक रविंद्र सिंह की लम्बे समय से चली आ रही मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें राजपत्रित अधिकारी पद पर पदोन्नत किया है। रविंद्र सिंह मूल रूप से फरीदाबाद जिले के गांव जसाना के निवासी हैं। वे मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सैल, हरियाणा भवन नई दिल्ली में पिछले करीब 18 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

रविंद्र सिंह ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, समय पालन और विनम्र व्यवहार से विभाग में एक अलग पहचान बनाई है। यह उनकी विभाग में छठी पदोन्नति है, जो उनके कार्य के प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रमाण है। सहकर्मी उन्हें एक मेहनती और सहयोगी अधिकारी के रूप में जानते हैं। पदोन्नति मिलने पर रविंद्र सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर सहयोग और प्रेरणा का परिणाम है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।