BREAKING
हरियाणा के 15 HCS अधिकारी IAS बने; सरकार ने जारी किया प्रमोशन का नोटिफिकेशन, देखिए प्रमोट होने वाले अधिकारियों की लिस्ट पंजाबी सिंगर हरभजन मान के साथ हादसा; कुरुक्षेत्र में हाईवे पर गाड़ी पलटी, डिवाइडर से टकराई, दिल्ली से शो करके चंडीगढ़ लौट रहे थे दिल्ली में महिला सांसद के गले से चेन खींची; हाई सिक्योरिटी जोन में मॉर्निंग वॉक के समय वारदात, गृह मंत्री को लेटर लिख कहा- शॉक्ड हूं राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार; सेना से जुड़े मानहानि मामले में दी ये नसीहत, केस रद्द करने की याचिका पर की गई सुनवाई झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन; पिता के जाने पर टूटे CM हेमंत सोरेन, कहा- आज मैं शून्य हो गया, PM मोदी ने जताया दुख

पंजाबी सिंगर हरभजन मान के साथ हादसा; कुरुक्षेत्र में हाईवे पर गाड़ी पलटी, डिवाइडर से टकराई, दिल्ली से शो करके चंडीगढ़ लौट रहे थे

Punjabi Singer Harbhajan Mann Car Accident on Kurukshetra Highway

Punjabi Singer Harbhajan Mann Car Accident on Kurukshetra Highway

Singer Harbhajan Mann Accident: मशहूर पंजाबी सिंगर हरभजन मान के साथ हादसा हुआ है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरभजन मान की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में हरभजन मान समेत अन्य 4 लोग सवार थे। हादसे में एक सुरक्षा गार्ड को चोट आई है। साथ ही इस हादसे में गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हरभजन मान को दूसरी गाड़ी से रवाना होना पड़ा।

दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे थे हरभजन मान

पंजाबी सिंगर हरभजन मान की गाड़ी उस वक्त हादसे का शिकार हुई। जब वह दिल्ली से शो करके चंडीगढ़ लौट रहे थे। इस बीच हरभजन मान की गाड़ी जब कुरुक्षेत्र के पीपली हाईवे पर पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद पलट गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद हरभजन मान सड़क पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। साथ ही आसपास काफी भीड़ लगी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

हरभजन मान ने कई हिट गाने दिए

पंजाबी सिंगर हरभजन मान का भी अपना एक दौर रहा है। उन्होंने कई हिट पंजाबी गाने दिए हैं। आज भी उनके गाने सुने जाते हैं। इसके अलावा हरभजन मान के गानों का सिलसिला अभी भी जारी है। वह YouTube पर गाने निकाल रहे हैं। इसके अलावा देश-विदेश में हरभजन मान के शो भी चलते रहते हैं। मान के बड़ी संख्या में फैंस हैं।