हरियाणा की डायरी: रेस वाले घोड़े तो मोदी के पास: चंद्र शेखर धरणी

Haryana's Diary: Modi has the Racing Horses

Haryana's Diary: Modi has the Racing Horses

Haryana's Diary: Modi has the Racing Horses: राहुल गांधी द्वारा हाल ही में दिए तीन घोड़ों के बयान पर भाजपा नेता व्यंग विनोद करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी कहा है कि कांग्रेस के पास तो केवल लंगड़े घोड़े है।रेस वाले घोड़े तो मोदी जी के पास हैं।बारात वाले घोड़े तो कांग्रेस ने जनता को मना कर वापिस कर दिए हैं।सी एम ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल ने तीन पीढ़िया लगा दी,55 के हो हो गए।अभी तक रेस में नहीं दौड़े।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ आने से शायद कांग्रेस संगठन जो मरा पड़ा है,उसमें भी जान आ जाए।

        गोगी की खामोशी

  कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी की बेबाक वॉक शैली आजकल खामोशी धारण किए हुए है।राहुल गांधी के हरियाणा चंडीगढ आवागमन के बाद कैमरे पर गोगी केवल इतना ही कह रहे हैं कि सुधार होने दें दो महीने में बहुत कुछ होगा। विधानसभा चुनावों में असंध से हार की मलाल के लिए भी उनका कहना है कि वह भाजपा के नहीं अपनो के हराए हुए हैं। अपनो में जो लोग शामिल हैं उनके नाम पूछने पर कहते हैं कि जिन लोगों ने यह किया उन्हें सब पता है, वहीं आज भी परेशान हैं।

     ढांडा का हिंदी प्रेम

हरियाणा के केबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा का हिंदी प्रेम जग जाहिर है।उन्होंने अपने विभाग में भी पत्राचार हिंदी भाषा में करने के आदेश दे दिए हैं।ढांडा का कहना है कि इंग्लिश मात्र पांच से सात प्रतिशत लोग जानते है।हिंदी राष्ट्र भाषा है।जिसका उपयोग 90 से 95 लोग करते हैं।जो भाषा सब के लिए कारगर हो का उपयोग ही बेहतर होता है।उनका विभाग हिंदी में काम करेगा। इंग्लिश में क्यों करे।
     
      मोदी के 11 वर्ष

भाजपा के नेता व मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने भी मोदी के शासन के 11 वर्ष पर आम जनता में जाना व मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार शुरू किया हुआ है।सी एम ने भी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में इसकी शुरुआत की।विपक्ष पर भी हमला बोला और मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल के प्रमुख बिंदुओं को भी कहा।भाजपा जनता के अंदर अपने कामों व नीतियों को सरकार व संगठन दोनों के स्तर पर खुल कर ले जा रही है।

     जब सुनीता दुग्गल भावुक हुई

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल उचाना में आयोजित कार्यक्रम में भावुक हो गई । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तब मंच पर मौजूद थे।उन्होंने कहा कि कभी उन की दोनों आंखों से आंसू न बहने दें।दुग्गल ने कहा कि सी एम साहिब वायदा कीजिए,आपको जब जब भी बुलाएंगे,आप जरूर आयेंगे।कोटा के लिए ट्रेन चलने से एम बी बी एस करने वाले विद्यार्थियों को भारी राहत मिल गई है।अगर यहां आई आई टी खुल जाए तो बच्चे नशे से दूर रह पढ़ाई में दिल लगा सकेंगे।

 निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 

शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा करेगी। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा विधानसभा की ओर से मेजबानी का अवसर प्रदान करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।कल्याण ने कहा कि इस सम्मेलन में देशभर से शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग लेंगे। यह सम्मेलन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन और नागरिक सेवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने बीते सोमवार को विधान सभा सचिवालय में प्रदेश सरकार और हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की थी। इस बैठक में सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर बारीकी से चर्चा की गई थी। प्रत्येक व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।

भिवानी जिला में बिजली की तारों पर माताओं के लते सूखते थे:बेदी 

अपने तेज तर्रार अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाने वाले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने भिवानी में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा की रोहतक जिला खत्म होते ही भिवानी की सड़कों की  चौड़ाई कितनी रह जाती थी ।बाढ़डा और दादरी हलके के नहरों की अंतिम छोर पर छोर पर पानी पहुंचाने का काम  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। जिन बिजली की तारों में अब 24 घंटे करंट दौड़ रहा है पहले माताएं बिजली न होने के कारण लते सुखाती थी (कपड़े सुखाती थी) हमारी सरकारों ने प्रदेश के हर एक हिस्से का बिना भेदभाव के एक समान विकास कराया। 

पहले पैसे फिर बिजली मनोहर की एक और अनोखी स्कीम

लगभग 10 वर्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने बिना खर्ची पर्ची के नौकरी, खाद्य पूर्ति विभाग की ओर से दिया जाने वाला राशन को ऑनलाइन करना, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, ऑनलाइन बुढ़ापा पेंशन, किसानों के खाते में सीधी फसल की रकम भेजने जैसे क्रांतिकारी कार्यों के लिए देशभर में अपनी मनोहरी छोड़ी है।  जिसकी बदौलत हरियाणा में ऐतिहासिक लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने वाली पहले पार्टी बन गई है। वहीं अब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के रूप में भी मनोहर लाल उसी ऊर्जा से लगे हुए हैं। अब वे एक नई योजना लेकर आए हैं। जिसके चलते जहां मोबाइल फोन की तरह जब तक उसमें बैलेंस है फोन जाएगा आएगा ।ऐसे ही अगर मीटर के अंदर आपके पैसे नहीं होंगे तो आपको बिजली नहीं मिलेगी।
।।

परमात्मा इन्हें सद्बुद्धि दे: सैनी

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंच कमल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कार्यों की  जमकर सराहना करते हुए आंकड़ों के जरिए बताया कि किस प्रकार मोदी सरकार नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के मामले अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले और अब के हरियाणा के विकास के लिए जारी किए गए बजट सहित अन्य विकास रूपी योजनाओं में जमीन आसमान का अंतर है।उन्होंने कहा  की 11 साल के इस उत्सव में कांग्रेस को भी शामिल होना चाहिए परमात्मा इन्हें सद्बुद्धि दे।

बनै तो गया वो संगठन अपने ठेठ देशी अंदाज में सीएम ने राहुल पर कसा तंज 

  उन्होंने राहुल गांधी के दौरे को लेकर भी कांग्रेस  के संगठन बनाने  पर तंज कसते हुए अपने चिर _परिचित अंदाज में कहा कि बनै तो गया वो संगठन इब आया था। उन्होंने राहुल के घोड़े वाले बयान को लेकर कहा की रेस वाला घोड़ा दो मोदी के पास है बारात वाला घोड़ा पब्लिक ने इनका वापस कर दिया देखया नी चुनाव में क्या हाल  होया।अब तो बस लंगड़ा घोड़ा है इनके पास।

 प्रस्तुति:चंद्र शेखर धरणी