विदाई समारोह का आयोजन: सदर कानूनगो बलवंत सिंह की सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई, जताया आभार

Farewell Ceremony Organized

Farewell Ceremony Organized

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Farewell Ceremony Organized: सदर कानूनगो बलवंत सिंह करीब 30 साल की सेवा के उपरांत शुक्रवार को पलवल से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृति पर उन्हें पूरे मान सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस उपलक्ष्य में पलवल लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में भव्य विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया।

Farewell Ceremony Organized

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान अमर सिंह भाटी ने की। इस मौके पर तहसीलदार पलवल प्रेम प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सदर कानूनगो के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है। इन्होंने हमेशा सभी कर्मचारियों को साथ लेकर अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करते हुए विभाग में जिम्मेवारी से अपना कार्य किया है। सेवानिवृति के बाद अब इन पर समाज की जिम्मेदारी बढ गई है। इसलिए वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए निरंतर आगे बढते रहें।  नायब तहसीलदार अजय गाबा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब समाज को आप जैसे अच्छे इंसान की जरूरत है। उन्होंने  उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनका पटवारी से लेकर सदर कानूनगो तक का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इन्होंने स्टाफ के साथ मिलकर विभाग के कार्यों को समय से पहले पूरा कराया।

Farewell Ceremony Organized

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त बलवंत सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व फूलमाला पहना कर व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल जाखड़ पूर्व प्रधान,धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान, राजकुमार उप प्रधान, नवीन डागर महासचिव,भूपेंदर चौधरी पटवारी,भूपेन्दर शर्मा कोषाध्यक्ष, सभी गिरदावल, ट्रेनी पटवारी व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके पर सदर कानूनगो बलवंत सिंह के साथ मंडी आदमपुर हिसार से आए उनके परिजन भी मौजूद थे।