हरियाणा नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मई को मतदान, 13 को नतीजे
- By Gaurav --
- Monday, 13 Apr, 2026
Haryana Municipal Corporation Polls
हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पूरे चुनाव कार्यक्रम (शेड्यूल) भी जारी कर दिया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार इन तीनों नगर निगमों में 10 मई 2026 को मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
यह रहेगा पूरा चुनाव शेड्यूल:
- नोटिफिकेशन जारी: 15 अप्रैल
- नामांकन प्रक्रिया: 21 से 25 अप्रैल
- नामांकन पत्रों की जांच: 27 अप्रैल
- नाम वापसी: 28 अप्रैल (इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे)
- मतदान: 10 मई
- पुनर्मतदान (अगर जरूरी हुआ): 12 मई
- मतगणना: 13 मई
चुनाव आयोग के अनुसार, पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े चुनावों की मतगणना मतदान वाले दिन ही कर ली जाएगी।
गौरतलब है कि इन नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने के बाद लंबे समय से चुनाव की तैयारी चल रही थी और अब तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।
अब सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनीति और गरमाने के आसार हैं।