हरियाणा के विधायक आज दिल्ली जाएंगे, संसद भवन की कार्यवाही देखेंगे
Haryana MLAs will go to Delhi today to watch Parliament
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व आज (बुधवार को) हरियाणा के विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्री भी शामिल रहेंगे। विधायकों के दौरे से पहले मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ने नई दिल्ली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान वे लोकसभा भी गए। कांग्रेस के राज्य में 37 विधायक हैं। इनमें से कुछ के लोकसभा की कार्यवाही देखने जाने की संभावना नहीं है। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही देखने का निमंत्रण में विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों को दिए जाने की सूचना है।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण ने बताया कि विधायक, लोकसभा की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे।