सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बहन के साथ बागपत के महिला थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बहन के साथ बागपत के महिला थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बहन के साथ बागपत के महिला थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बहन के साथ बागपत के महिला थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

बागपत। ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में कार्रवाई न होने पर एक महिला ने मंगलवार को महिला थाने के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर और पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पुलिस कर्मियों मेें हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी उसे तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला पर आत्महत्या करने की कोशिश और पांच नामजद समेत सात पर उसे उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

बागपत नगर की एक कालोनी की रहने वाली महिला मंगलवार को अपने परिजनों और कई अन्य लोगों के साथ महिला थाने पहुंची। महिला थानाध्यक्ष से मुलाकात कर थाने के बाहर निकली और पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर डालने के साथ ही पीने लगी। यह देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। थाने के अंदर से पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला का कैराना के एक गांव के ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। महिला का आरोप था कि उसके ससुराल वालों के दर्ज कराए तेजाब डालने के मुकदमे में परिजनों को कैराना पुलिस ने जेल भेज दिया। मगर, उसके दहेज उत्पीड़न व सामूहिक के मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि कोतवाली में महिला पर आत्महत्या की कोशिश करने, उसके चार परिजनों व एक पूर्व सभासद समेत आठ पर उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला ने दो मुकदमे और ससुराल वालों ने एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ

आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला का निकाह चार साल पहले शामली के कैराना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के दो साल बाद विवाद शुरू हुआ। पहले आपसी बातचीत चलती रही, लेकिन दो अप्रैल 2022 को झिंझाना थाने में महिला की मां ने उसकी सास के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला ने नौ अप्रैल को अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाना बागपत में दर्ज करा दिया। इस मुकदमे के बाद महिला के ससुराल वालों ने कैराना थाने में 28 अप्रैल को उसके मायके वालों के खिलाफ तेजाब डालने, हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद सात मई को महिला ने अपने देवर समेत चार ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा बागपत कोतवाली में दर्ज कराया। इस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि किसी भी मुकदमे में पिछले मुकदमे का जिक्र नहीं किया जाता है।

महिला का ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों में कई मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इस तरह की एक मुकदमा सामूहिक दुष्कर्म का बागपत कोतवाली में दर्ज कराया गया, जो केवल ससुराल वालों की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे में समझौते के लिए दबाव देने के लिए दर्ज कराया गया था। हालांकि अभी इसमें जांच चल रही है। महिला ने कुछ लोगों के उकसाने पर आत्महत्या की कोशिश की। इसकी कई ऑडियो रिकार्डिंग मिली है। इसमें कार्रवाई की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी