शादी के 25 साल बाद पहला मौका, पाकिस्तान की बेटी ने डाला वोट, कही ये बड़ी बात
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

शादी के 25 साल बाद पहला मौका, पाकिस्तान की बेटी ने डाला वोट, कही ये बड़ी बात

शादी के 25 साल बाद पहला मौका

शादी के 25 साल बाद पहला मौका, पाकिस्तान की बेटी ने डाला वोट, कही ये बड़ी बात

सहारनपुर। भारत की बहू बनकर सरहद (outskirts) पार से आए शमीम परवीन ने लोकतंत्र (Democracy) के महापर्व में हिस्सा लिया. भारत की तरक्की और खुशहाली (happiness) के लिए उन्होंने अपना पहला वोट डाला, पाकिस्तान की इस बेटी को करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद वोट का अधिकार मिला है.

पति के साथ मतदान केंद्र पहुंची

सोमवार को शहर के मोहल्ला किला निवासी शमीम परवीन अपने पति असलम खान के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंची. उन्होंने पहली बार मतदान किया। बहुत खुश दिख रहे शमीम परवीन ने कहा कि उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की प्रगति और समृद्धि के लिए अपना पहला वोट डाला है.

कहा- भारत को बहुत आगे बढ़ना चाहिए

शमीम ने बताया कि करीब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता और लोकतंत्र के इस महान पर्व में हिस्सा लेने का मौका मिला है. इससे वह बेहद खुश हैं। शमीम ने कहा- उनकी इच्छा है कि भारत बहुत तरक्की करे। इसलिए उन्होंने अपना पहला वोट शिक्षा, सुरक्षा और खुशी को ध्यान में रखकर दिया है.