Fatehabad police issues strict order: फतेहाबाद पुलिस का सख्त आदेश, मंडियों में केवल हरियाणा का ही बिकेगा धान
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

फतेहाबाद पुलिस का सख्त आदेश, मंडियों में केवल हरियाणा का ही बिकेगा धान

undefined

Fatehabad police issues strict order:

 Fatehabad police issues strict order: फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने जिलेभर की सभी चौकी एवं थाना प्रभारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि किसी भी हालत में बाहरी राज्य का धान फतेहाबाद की मंडियों में न बेचा जाए। केवल हरियाणा प्रदेश का धान बिक्री की अनुमति होगी। यह कदम किसानों की मेहनत और उत्पादन की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय मंडियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसपी जैन ने कहा कि अंतरराज्यीय नाकों पर लगातार चेकिंग की जाएगी। ट्रक, वाहन या कोई भी संदिग्ध गतिविधि पुलिस की नजर से बच नहीं पाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी चौकी एवं थाना प्रभारी पूरी सतर्कता और सख्ती के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएँगे। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से इस अभियान की सफलता सुनिश्चित की जाएगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मंडियों और नाकों पर नियमित निरीक्षण करें और संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखें। साथ ही, पुलिस मित्र और स्थानीय नागरिक भी इस मिशन के सहयोगी हैं। यदि कोई बाहरी राज्य का धान मंडियों में बेचने की कोशिश करेगा, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।