factionalism will spoil the equation of many

ऊना की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गुटबाजी बिगाड़ेगी कइयों के समीकरण

HP-Election

factionalism will spoil the equation of many

कांग्रेस-भाजपा में है कांटे की टक्कर आप भी दिखाएगी अपना दम 

अर्थ प्रकाश/रोहित शर्मा 

factionalism will spoil the equation of many : ऊना। जिला ऊना में चुनावी माहौल काफी गर्म होता जा रहा है। 25 अक्टूबर को नामांकन भरने की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की सूची भी अब बाहर  आ चुकी है। ऊना की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी तथा भाजपा के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए आम जनता के बीच उतारा जा चुका है। आम आदमी पार्टी अंदर खाते अपना दम दिखाने के लिए तैयार है तो वही भाजपा तथा कांग्रेस भी चुनावी जंग में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए कूद चुकी हैं। हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी प्रो राम कुमार है जो कि भाजपा की जय राम सरकार में हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार में पूर्व उद्योग मंत्री रहे और नेता प्रतिपक्ष  मुकेश अग्निहोत्री हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह मान हैं।हरोली विधानसभा क्षेत्र में नरेश कुमार बीएसपी प्रत्याशी है और उनके चुनावी मैदान में डटने से अन्य राजनीतिक दलों में भी सेंधमारी होने की आशंका काफी बढ़ गई है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने अपना ओबीसी प्रत्याशी उतारकर क्षेत्र के ओबीसी वोटों पर भी अपनी पकड़ मजबूत की है।

ऊना विधानसभा क्षेत्र में वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे सतपाल सिंह सत्ती को भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है वहीं कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने राजीव गौतम पर अपना दाव लगाया है और इनके पिता कांग्रेस के पूर्व विधायक वीरेंद्र गौतम रहे हैं जिनका क्षेत्र में काफी प्रभाव आज भी देखा जाता है।  बहुजन समाज पार्टी ने कमल पांजला पर दांव लगाया गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने विधायक राजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चेहरा चैतन्य शर्मा को बनाया है। वहीं आप ने रिटायर फौजी मनोहर लाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने पूर्व विधायक राकेश कालिया का टिकट काटकर चैतन्य शर्मा को दिया है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में देखा जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले भी अब कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

कांग्रेस के इस कुठाराघात के चलते राकेश कालिया  भी कांग्रेस से खफा होकर भाजपा ज्वाइन कर गए हैं। इसलिए अब गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस तथा भाजपा में चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो गया है।  बहुजन समाज पार्टी ने गगरेट से बंदना कतनोरिया को मैदान में उतारा है ।चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने विधायक बलवीर सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह बबलू को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि पूर्व कांग्रेसी सरकार में रहे उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार धीमान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर रामपाल है। कांग्रेस द्वारा कुलदीप कुमार धीमान का टिकट काटकर सुदर्शन सिंह बबलू को थमाया गया है। कुलदीप कुमार धीमान के साथ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी देखे गए हैं जिससे कांग्रेस को बड़े स्तर का भीतरघात होने  का डर सताने लगा है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भी अब चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने रविंद्र कुमार भुटो को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी अनिल  कुमार मनकोटिया को बनाया है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गुटबाजी बड़े स्तर पर दिखाई दे रही है और इससे  कांग्रेस प्रत्याशी दविंद्र कुमार भुटो के लिए चुनावी डगर काफी कठिन साबित हो सकती है।