Ex-US Navy Officer Says that He Saw UFO Crash Landing on Earth

Aliens On Earth: अमेरिका के पास है एलियंस की लाश! US के पूर्व अधिकारी का सनसनीखेज खुलासा 

Ex US Navy Officer Says that He Saw UFO Crash Landing on Earth

Ex-US Navy Officer Says that He Saw UFO Crash Landing on Earth

Aliens On Earth: अमेरिका में UFO से जुड़ी सुनवाई में पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है। अमेरिकी सरकार इसकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए दशकों से एक रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम चला रही है। ग्रुश, अमेरिकी रक्षा विभाग में UAP से जुड़ी घटनाओं के जांच के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने एक ओवरसाइट कमेटी के सामने एलियन लाइफ और एलियन टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर प्रकाश डाला।

डेविड ने देखा UFO 
एलियन यानों का सामना करने वाले डेविड ग्रश ने कहा, "मैंने UFO देखें हैं। उनको क्रैश होते देखा है।" साथ ही उनकी रिवर्स इंजीनियरिंग को भी देखा है। हमारे पास फोटो, सरकारी दस्तावेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग है। इसमें मेरे कई साथी शामिल थे। जिन्होंने एलियन और उनके UFO को देखा है।


डेविड के मुताबिक अमेरिका के पास एडवांस टेक स्पेस प्रोग्राम है। जो चोरी छिपे चलाया जा रहा है। ये कांग्रेस की नजर से भी बाहर हैं। उन्होंने कहा कि मैं एलियन साइट्स का पता सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकता।

अमेरिकी सरकार एलियन और UFO के बारे में जानकारियां छिपा रही
डेविड और उनके साथ मौजूद अन्य पूर्व सैनिकों के अनुसार अमेरिकी सरकार एलियन और UFO के बारे में जानकारियां छिपा रही है। सरकार को एलियन जैसे दिखने वाले जीव मिले हैं। उनके अंग मिले हैं। साथ ही गैर-इंसानी चीजें मिली हैं। हालाकिं इन चीजों के बारे में सीधे तौर पर किसी को भी जानकारी नहीं दी जाती है। तीनों सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एलियन यानों को देखा है। उनका पीछा किया है। उनसे सामना हुआ है। इस पर रेप्रेजेंटेटिव जैरेड मॉस्कोविट्ज ने कहा कि अमेरिका के रक्षा विभाग को ऐसे गुप्त दस्तावेजों को आम लोगों के लिए सुरक्षित तरीके से खोलना चाहिए यानि सार्वजनिक करना चाहिए।

Pentagon's Classified Information