विदेश से आते ही दुर्गा पंडाल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, लिया माता का आशीर्वाद, देसी गर्ल बन फिर लूट ली लाइमलाइट

Priyanka Chopra Durga Puja
हैदराबाद: Priyanka Chopra Durga Puja: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने मायके मुंबई पहुंची हैं. प्रियंका यहां एक इवेंट में शामिल होने आईं, लेकिन लगे हाथ एक्ट्रेस देश में चल रहे नवरात्रि के मौके पर माता रानी का आशीर्वाद लेने भी पहुंच गईं. मुंबई में एक्ट्रेस दुर्गा मां के पंडाल में नीले रंग का सूट पहनकर पहुंची हैं और एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने देसी लुक से फैंस का दिल जीत लिया है. दुर्गा पंडाल में प्रियंका चोपड़ा को देखने के बाद लोग काफी शॉक्ड हुए और उनके साथ सेल्फी लेने लगे और कईयों ने देसी गर्ल के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं.
दुर्गा पंडाल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा नीले सूट में एकदम देसी गर्ल लग रही हैं. प्रियंका का यह अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है. नॉ्र्थ बॉम्बे में लगे इस दुर्गा पंडाल में प्रियंका के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी को देखा जा रहा है. सभी स्टार्स एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान प्रियंका चोपड़ा के लुक पर जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को देखने के बाद उनके फैंस कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.
फैंस ने लुटाया प्रियंका चोपड़ा पर प्यार
इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, 'देसी गर्ल इज बैक'. दूसरा यूजर लिखता है, प्रियंका चोपड़ा का कोई जवाब नहीं है. कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने जय माता दी के जयकारे लगाए हैं. तीसरा फैन लिखता है, अमेरिका जाकर भी प्रियंका अपने देश के संस्कार नहीं भूलीं, तुम पर गर्व है'. चौथा फैन लिखता है, प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक सबसे हटके है'. किसी ने प्रियंका को स्टनिंग बताया है, तो कोई देसी गर्ल को ग्लैमरस बता रहा है. अब फैंस ऐसे ही प्रियंका चोपड़ा की तारीफ में बोल रहे हैं.